Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » जानलेवा कफ सिरप आखिर मप्र आया कैसे?

जानलेवा कफ सिरप आखिर मप्र आया कैसे?

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 9, 2025

– राकेश अचल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जानलेवा कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले में मप्र की सरकार लकीर पीट रही है, लेकिन इस हादसे के लिए जो लोग असली दोषी हैं उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। मौत के कफ सिरप को आखिर मप्र में खरीदने और बेचने की इजाजत किसने दी?
पुलिस ने श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के फरार मालिकों पर इनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों को 20 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही श्रीसन फार्मा कंपनी के फरार मालिकों की गिरफ्तारी के लिए विशेष एसआईटी टीम भी गठित की गई है। छिंदवाड़ा जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने घोषणा की कि जो भी व्यक्ति दवा निर्माता कंपनी के फरार आरोपियों की जानकारी देगा या उनकी गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे 20 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
मप्र के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि उनके राज्य में 20 बच्चों की मौत दूषित कफ सिरप पीने से हुई और इसके लिए तमिलनाडु सरकार की गंभीर लापरवाही जिम्मेदार है। पटेल ने कहा कि यह तमिलनाडु सरकार की जिम्मेदारी थी कि राज्य से बाहर भेजी जाने वाली दवाओं की जांच कर। उन्होंने बताया कि मप्र सरकार भी राज्य में आने वाली दवाओं की रैंडम जांच करती है, लेकिन यह सिरप संयोगवश जांच से छूट गया।
जबकि हकीकत ये है कि प्रदेश में किसी भी दवा को मेडिकल स्टोर तक रखवाने से लेकर डक्टरों तक इसका प्रचार करने के लिए दवा कंपनियों का अपना तंत्र होता है। यही दवाएं सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदी जाती हैं। लेकिन मप्र सरकार इस हकीकत को छिपाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में दवा लिखने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी भी जनता की आंखों में धूल झोंकने की एक कोशिश भर है। पटेल ने कहा कि हर दवा के बैच के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र जारी होना चाहिए। तमिलनाडु सरकार ने कहां गलती की? क्या प्रमाणपत्र जारी हुआ था या नहीं? कौन अधिकारी जिम्मेदार है, यह जांच का विषय है। ऐसी जहरीली दवाएं राज्य से कैसे बाहर गईं, ये गंभीर लापरवाही है। लेकिन उनकी नजर में ये गंभीर मामला नहीं है कि प्रदेश में इस दवा की बिक्री की इजाजत किसने दी?
आपको याद दिला दूं कि कफ सिरप ‘कोल्डरिफ’ कांचीपुरम जिले की एक दवा कंपनी द्वारा बनाया गया था, तमिलनाडु के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने 4 अक्टूबर को कहा था कि कंपनी की सुंगुवरचत्रम स्थित यूनिट से लिए गए सैंपल मिलावटी पाए गए, जिसके बाद उत्पादन रोकने के आदेश जारी किए गए। सवाल ये है कि क्या मप्र में किसी भी प्रदेश से बनी दवा बिना जांच पड़ताल के लिए खरीदी और बेची जा सकती है। कौन सी दवा जीवन रक्षक है और कौन सी जानलेवा इसका पता कैसे चलेगा? कोई भी डॉक्टर जान बूझकर जानलेवा दवा अपने मरीज को नहीं दे सकता। कोई भी मेडीकल स्टोर भी जानलेवा दवा बेचकर अपना धंधा चौपट नहीं कर सकता। मतलब दवा निर्माता भी ये नहीं जानते होंगे कि वे जो कफ सीरप बना रहे हैं वो जानलेवा साबित होगा।
बहरहाल इस तरह की घनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए इस मामले की जड़ तक जाना जरूरी है। पुलिस तो आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है, रसायनों का विश्लेषण नहीं। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनाना होगी ताकि प्रदेश में बिक्री के लिए आने वाली हर दवा की जांच और प्रमाणीकरण किया जा सके। कफ सीरप के मामले में मारे गए बच्चों के परिजनों के नुकसान की भरपाई असंभव है, लेकिन आरोपियों को सजा दिलाकर पीड़ितों का दुख कम जरूर किया जा सकता है।

Post Views: 83
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639729
Views Today : 1205
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.