Author: Jagran Today

– कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला, गांधी प्रतिमा के सामने दी श्रद्धांजलि भिण्ड, 09 अक्टूबर। छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार की शाम भिण्ड जिला मुख्यालय पर कैण्डल मार्च निकाला। यह मार्च प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया। इस दौरान मृत बच्चों को श्रद्धांजलि भी दी गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोल मार्केट स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कैण्डल जलाकर बच्चों की याद में श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का…

Read More

भिण्ड, 09 अक्टूबर। सुहगिन महिलाएं शुक्रवार को करवा चौथ का निर्जला ब्रत रख अपने पति की लम्बी आयु, सुख-समृद्धि और अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की मनोकामना के साथ चन्द्रमा की पूजा अर्चना करेंगी। तत्पश्चात अपना व्रत खोलेंगी। करवा चौथ के सामान की खरीददारी के लिए गुरुवार को बाजार में महिलाओं की भीड़ भाड़ देखने को मिली। जिससे सुस्त पड़े बाजार में रौनक लौट आई। करवा चौथ पर श्रंृगार, गहने एवं साड़ियों की खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। करवा चौथ त्यौहार के लिए महिलाएं लाल रंग की साड़ियां, डिजाइनर सूट, चूड़ियां, पायल…

Read More

– जिला स्तरीय बालिका हैण्डबॉल प्रतियोगिता आयोजित भिण्ड, 09 अक्टूबर। भिण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यदि उनको उचित अवसर मिलें तो वह अपने साथ साथ जिले, प्रदेश ओर देश का नाम ऊंचा कर सकती हैं। हैण्डबॉल जैसे नवीन खेलों में भी बेटियों की भागीदारी प्रशंसनीय है। यह बात न्यायाधीश दिलीप गुप्ता ने कही। वे जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम को पुरस्कृत कर रहे थे। कार्यक्रम में जिला हैण्डबॉल एसोसिएशन के संरक्षक राधेगोपाल यादव, मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, भारत तिब्बत संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित मुद्गल, शिक्षक…

Read More

– बालक वर्ग में ग्वालियर संभाग ने नर्मदापुरम संभाग को दो अंक से दी शिकस्त भिण्ड, 09 अक्टूबर। 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक के मैदान में किया जा रहा है। जिसमें आज कड़े मुकाबले देखने को मिले। कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 22 मैच खेले गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार शर्मा एवं भंवर सिंह नरवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 वर्षीय बालक और बालिका वर्ग में 11-11 मैच खेले गए। प्रारंभिक मैच में जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल द्वारा बाहर से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल…

Read More

भिण्ड, 09 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड के आदेश पर अभिहित अधिकारी के निर्देशन में गोहद एसडीएम के मार्गदर्शन में ग्राम बिरखड़ी स्थित राकेश पाल पुत्र रामपति की मावा भट्टी पर राजस्व दल तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव एवं पटवारी योगेश अग्रवाल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल एवं किरन सेंगर ने कार्रवाई की। इस मावा भट्टी पर रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं वनस्पति के उपयोग से मावा का निर्माण किया जा रहा था, तभी उक्त व्यक्ति से मावा बनाने में सोयाबीन तेल एवं वनस्पति के उपयोग का कारण पूछा गया तो विक्रेता ने कोई जवाब नहीं दिया। विक्रेता से सभी सामग्री…

Read More

– दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लाभ एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर की चर्चा भिण्ड, 09 अक्टूबर। मप्र शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान गुरुवार को पूर्ण हुआ। इस अभियान के तहत उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एसएस राठौर, जिला नोडल अधिकारी डॉ. स्वदेश थापक एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी रिपुदमन सिंह यादव ने ग्राम दीनपुरा में पशुपालक सूरतराम सिंह यादव के यहां निरीक्षण किया। इस मौके पर जनपद पंचायत भिण्ड की अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सूरतराम सिंह एक उन्नत पशुपालक हैं जिनके पास लगभग 40…

Read More

– गोहद एसडीएम ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अतिक्रमण हटाने दिए सख्त निर्देश भिण्ड, 09 अक्टूबर। ग्वालियर-भिण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए गोहद एसडीएम राजन बी. नाडिया की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में निर्दोष नागरिकों की मृत्यु प्रशासन के लिए अत्यंत संवेदनशील विषय है तथा इसके नियंत्रण हेतु त्वरित एवं ठोस कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए…

Read More

भिण्ड, 09 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के तहत जनपद रौन के शाइनिंग ग्लोरियस पब्लिक उमावि में संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, आउटरीच कार्यकर्ता दीपेन्द्र शर्मा, विद्यालय के संचालक उमेश राजावत, प्राचार्य अरुण सिंह भदौरिया, समस्त स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे। बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना ने कार्यक्रम में किशोर न्याय अधिनियम के तहत जानकारी देते हुए बताया कि किशोर न्याय अधिनियम बालकों से संबंधित एक महत्वपूर्ण कानून है, जिसमें पहली बार बालक को…

Read More

पुलिस सेवा में कैरियर मार्गदर्शन सत्र से विद्यार्थियों में जागी नई प्रेरणा फोटो 09 बीएचडी-03 भिण्ड, 09 अक्टूबर। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत शा. महाविद्यालय आलमपुर में गुरुवार को पुलिस सेवा में कैरिसर कैसे बनाएं विषय पर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी आलमपुर नगर निरीक्षक रवि उपाध्याय ने विद्यार्थियों को मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा (एसआई, सूबेदार एवं अन्य पदों) की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा के पैटर्न, पाठ्यक्रम, तैयारी की प्रभावी रणनीतियां एवं सफलता के व्यावहारिक सुझावों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने कहा कि पुलिस करियर चुनौतियों से भरा होता…

Read More

भिण्ड, 09 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड दबोह के देवरी मण्डल में विजयादशमी और शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रचार प्रमुख लहार जितेन्द्र सिंह कौरव ने कहा कि समाज परिवर्तन के लिए शक्ति आवश्यक है, समाज संगठित रहेगा तो देश शक्तिशाली होगा, सभी हिन्दू सहोदर हैं कोई भी हिन्दू छोटा बड़ा नहीं है। छोटे-बड़े का, रंग रूप, भाषा का भेद नहीं होना चाहिए, पूरा समाज समरस होना चाहिए, पूरे हिंदू समाज को संगठित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विनय न माने जलादि जड़ गए तीन दिन बीत, बोले राम सकोप तब भय बिन होय न…

Read More