भिण्ड, 09 अक्टूबर। मौ के वार्ड क्र.14 स्थित महर्षि वाल्मीकि मन्दिर पर वाल्मीक समाज द्वारा आदिकवि महर्षि वाल्मीक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित वाल्मीक समाज के लोगों ने महर्षि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों को फल और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बाल्मिक समाज के मलखान लक्ष्मण फूलसिंह औतार मेनन, गेंदालाल, मुन्नालाल, सोनू, रामावतार, अलवेल मेनन, मुन्नालाल, अरुण बाल्मीक करन बाल्मीक, विशाल बाल्मीक सहित कई कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी हुए शामिल
महर्षि वाल्मीक जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष रामअखित्यार गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, नप उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, प्रमोद यादव पार्षद, रामू कुशवाह, सुल्तान मौर्य, बकील यादव, अमृतलाल खटीक और विधायक प्रतिनिधि आजादनवी कुरैशी, वार्ड 14 के पार्षद प्रतिनिधि कांग्रेस नेता सोनपाल यादव, वार्ड 8 के पार्षद संजीव यादव, हिक्मत पठान, इकबाल पठान, इरशाद पठान, धर्मेन्द्र यादव बाबा, मनोहर सिंह गौर, अवधेश प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


