Author: Jagran Today

– आलमपुर में कई वर्षों से नहीं हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भिण्ड, 08 अक्टूबर। पिछले कुछ वर्षों के अंदर आलमपुर में जबरदस्त तरीके से अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमण हुआ है। हाल यह है कि अतिक्रमणकारियों ने सरकारी जमीन पर पानी निकासी के लिए बने नाले-नालियां तक नहीं छोड़ी है और कई जगह लोगों ने नाले-नालियों पर पटाव कर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया है। खास बात यह है कि आलमपुर कस्बे में लम्बे समय से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हुई है। नगर परिषद अतिक्रमण के प्रति बेपरवाह बनी हुई है, इसी बजह से अतिक्रमणकारियों के…

Read More

– आईएमसी में आयोजित सैटकॉम समिट में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सैटकॉम में भारत की भूमिका पर डाला प्रकाश नईदिल्ली, 08 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित इंडियन मोबाइल कांग्रेस-2025 के पहले दिन सैटकॉम समिट में भाग लिया और ‘स्पेस नेटवर्क्स फॉर यूनिवर्सल कनेक्टिविटी’ विषय पर अपने विचार साझा किए। संचार मंत्रालय द्वारा आयोजित इस इवेंट में विश्वभर के विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की गति तय कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक…

Read More

– न्यायालय ने 25 हजार-25 हजार का अर्थदण्ड भी लगाया ग्वालियर, 08 अक्टूबर। अनन्यत: विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) एवं एकादशम जिला एवं अपर सत्र/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जिला ग्वालियर तरुण सिंह की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी विकम जाटव उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र.5 भितरवार, सुनील बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बसई, अंकित बघेल उम्र 22 वर्ष निवासी भितरवार, थाना भितरवार जिला ग्वालियर को सत्र प्रकरण क्र.33/2023 धारा 376डी भादंसं में आजीवन कारावास व 20 हजार रुपए अर्थदण्ड, धारा 305 भादंसं में 10 वर्ष…

Read More

– राकेश अचल आधे-अधूरे फैसले देने के कीर्तिमान बना रही हमारी न्याय पालिका को आत्मबोध हो गया है कि एसआईआर जैसे अति विवादित मामलों में हस्तक्षेप करना उसका काम नहीं है। बीते रोज जब सुप्रीम कोर्ट इजलास में जूता उछाले जाने से अपमानित हुए बिना याचिकाओं की सुनवाई करने में लगा हुआ था तभी मुझे अहसास हो गया था कि अब सुप्रीम कोर्ट एसआईआर के मामले में से हाथ खींचने वाला है। क्योंकि अदालत इस समय अपमान का घूंट पीकर भी निष्प्रह दिखाई दे रही है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को साफ कर दिया कि देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन…

Read More

भिण्ड, 07 अक्टूबर। सोमवार को दो कंपनियों की दवाएं रीलाईफ एवं रेस्पीफ्रेश टीआर सिरप की अमानक श्रेणी में आने के कारण दोनों दवाईयों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय द्वारा प्रदाय आदेश अनुसार उक्त दोनों दवाओं की उपलब्धता की सघन जांच की गई। जिले में वर्तमान में अमानक दवा रेलाइफ अनुपलब्ध पाई गईं। औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ के अनुसार स्टाकिस्ट नीलकंठ ट्रेडर्स बरुआ नगर लश्कर रोड भिण्ड पर अमानक दवा रेस्पीफ्रेश टीआर सिरप सप्लाई होना पाया गया, जिसे स्टाकिस्ट नीलकंठ ट्रेडर्स द्वारा राठौर मेडिकल मेहगांव को विक्रय…

Read More

– भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर : पिंकी भिण्ड, 07 अक्टूबर। भाजपा सरकार में किसानों को खाद की जगह लाठियां मिल रही हैं और सरकार में बैठे भाजपा नेता खुद काला बाजारी कर खाद बेच रहे हैं। भाजपा ने किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं और 3100 प्रति क्ंिवटल धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यह आरोप किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इन्द्रवीर सिंह गुर्जर ने मंगलवार को शहर के वायपास रोड स्थित होटल नारायणी में आयोजित प्रेसवार्ता में लगाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने…

Read More

भिण्ड, 07 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर विकास केमोर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि के लिए दीप प्रज्वलित किया गया। डिप्टी कलेक्टर विकास केमोर ने छात्र एवं छात्राओं को प्रेरित कर उनका मार्गदर्शन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। मद्यनिषेध सप्ताह के तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि प्रो. अली ने बताया कि नशा शब्द का विलोम शान है, व्यक्ति झूठी शान को दिखाने के लिए नशा का…

Read More

– 19 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन भिण्ड, 07 अक्टूबर। आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति जिला भिण्ड का चुनाव राम नारायण वाटिका में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी रविरमन प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश कुमार प्रजापति को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्ष भी निर्विरोध या आपसी सहमति से बनाए गए हैं। इनमें जसवंत सिंह प्रजापति (शिक्षक) को मेहगांव अध्यक्ष, रामनरेश प्रजापति को गोहद अध्यक्ष, कामता प्रसाद प्रजापति को मालनपुर अध्यक्ष, डॉ. कल्याण सिंह प्रजापति को गौरमी अध्यक्ष,…

Read More

भिण्ड, 07 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के अपघटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत सरस्वती शिशु मंदिर लहार एवं सरस्वती शिशु मंदिर दबोह में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल कल्याण समिति जिला भिण्ड के अध्यक्ष अनुजकांत उदैनिया, महिला बाल विकास से बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, आउटरीच कार्यकर्ता दीपेन्द्र शर्मा, पोक्सो सपोर्ट पर्सन राहुल राजपूत, विद्यालय के प्राचार्य रामजीलाल शुक्ला और सेवा भारती युवान से आकाश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी ने…

Read More

भिण्ड, 07 अक्टूबर। गोहद नगर की सड़कों पर सोमवार की रात निकली बारात ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आगे-आगे डीजे पर बज रहे फिल्मी गीत और उनकी धुन पर युवा थिरक रहे थे। चूंकि ध्यान केन्द्रित होने का एक कारण यह भी था कि अभी शादी का समय नहीं था फिर बारात किसकी। गोहदी गांव की गणेश उत्सव समिति द्वारा टेसू-झैंझी की शादी का आयोजन किया गया। जिसमें गोहदी गांव से बारात आरंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी तथा गोहदी गांव पहुंचकर रीत-रिवाज से रस्मों को अदा कर बारातियों कों अंक माला वितरित कर…

Read More