Author: Jagran Today

भिण्ड, 10 अक्टूबर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव के निर्देशन में आज आईटीआई परिसर भिण्ड में चल रहे एनसीसी शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईएमए सचिव डॉ. देवेश शर्मा एवं क्वालिटी असेसर रीना यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता व्याख्यान दिया तथा जीवन रक्षक तकनीक (सीपीआर -कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का डेमो प्रस्तुत कर इसके महत्व एवं सही विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीपीआर की प्रक्रिया के अंतर्गत बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति की सांस या दिल…

Read More

भिण्ड, 10 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय एमजेएस महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा एवं प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे के मार्गदर्शन में कैरियर कार्यशाला का आयोजन समीक्षा इंस्टिट्यूट ग्वालियर के सौजन्य से किया गया। कार्यशाला में प्रकोष्ठ प्रभारी दुबे ने विद्यार्थियों को बताया करियर मार्गदर्शन वह प्रक्रिया है जिसमें किसी व्यक्ति को रुचियों, कौशल और मूल्यों के आधार पर सही करियर विकल्प चुनने में मदद की जाती है, जिससे वे एक सफल और संतुष्टिदायक व्यावसायिक जीवन पा सकें। यह व्यक्तियों को अपनी क्षमताओं को समझने, विभिन्न करियर संभावनाओं का…

Read More

-जिला अभिभाषक संघ ने विरोध प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 10 अक्टूबर। उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा के विरुद्ध क्राइम ब्रांच पुलिस ग्वालियर द्वारा दर्ज किए गए अपराध को लेकर जिले के अभिभाषकों ने कड़ा विरोध जताया है। अभिभाषक संघ भिण्ड के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एडीएम भिण्ड को ज्ञापन सौंपा है। अभिभाषकों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने राजनैतिक दबाव में आकर श्री मिश्रा के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है। यह कार्यवाही अवैध और दुर्भावनापूर्ण है, जो उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से की गई है। जिला अभिभाषक…

Read More

– विधायक ने भटमासपुरा में 20 लाख की लागत से सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन भिण्ड, 10 अक्टूबर। ग्राम पंचायत भटमासपुरा में लगभग 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने भूमिपूजन किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अधोसंरचना योजनान्तर्गत निर्मित कराई जा रही है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच अनीता-अजीत शाक्य, उपसरपंच, पंचगण, जनपद सदस्य, तथा सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि भटमासपुरा सहित भिंड विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को मजबूत सड़क सुविधा से जोड़ना मेरा संकल्प है। गांवों तक…

Read More

– बालिक वर्ग में रीवा जबलपुर के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच भिण्ड, 10 अक्टूबर। 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक के मैदान में आयोजित की जा रही है। जिसमें शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता के 15 मैच खेले गए। तीसरी दिवस के मैच में अतिथि के तौर पर एमपी 30 बटालियन एनसीसी कर्नल कुलबदन सिंह खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के लिए उपस्थित हुए। शिक्षक भंवर सिंह नरवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 वर्षीय बालक वर्ग में 7 और बालिका वर्ग में आठ मैच खेले गए। 19 वर्षीय बालक वर्ग में…

Read More

भिण्ड, 10 अक्टूबर। अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जिला भिण्ड, प्रभारी अधिकारी जिला रिकार्ड रूम भिण्ड, समस्त तहसीलदार/ नायब तहसीलदार, प्रभारी अधिकारी तहसील रिकार्ड रूम भिण्ड, अधीक्षक कलेक्ट्रेट भिण्ड को निर्देशित कर कहा है कि संज्ञान में आया है कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 अंतर्गत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से दर्ज होने वाले प्रकरणों/ समाधान एक दिवस संबंधी प्रकरणों में दर्ज होने वाले प्रकरणों में वस्तुस्थिति पाई गई है। कई प्रकरणों में आपके कार्यालयीन स्टाफ के द्वारा नकल/ नक्शों आदि के प्रकरणों में तैयार कराई गई प्रतियां सीधे तौर पर संबंधित आवेदक अथवा अन्य किसी माध्यम…

Read More

भिण्ड, 10 अक्टूबर। अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने बताया कि लोकसेवा प्रबंधन विभाग अंतर्गत लोकसेवा केन्द्रों में आधार पंजीयन एवं अपडेट केन्द्र प्रारंभ किए जा रहे हैं, इसी क्रम में 25 अगस्त 2025 तक लोकसेवा केन्द्र रौन, मिहोना, लहार, आलमपुर, भिण्ड शहरी, अटेर तथा मौ में आधार केन्द्र पंजीयन एवं अपडेट केन्द्र प्रारंभ हो चुके हैं। आमजन लोकसेवा केन्द्र पर शासन निर्धारित शुल्क देकर आधार सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क बायोमेट्रिक अपडेट हेतु 125 रुपए है। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 5 साल से 17 साल के लिए नि:शुल्क है। डेमोग्राफिक अपडेट हेतु 75 रुपए है।…

Read More

भिण्ड, 10 अक्टूबर। अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने बताया कि लोकसेवा प्रबंधन विभाग अंतर्गत लोकसेवा केन्द्रों (भिण्ड ग्रामीण/ भिण्ड शहरी/ मेहगांव/ गोरमी/ अमायन/ मौ/ गोहद/ अटेर/ रौन/ मिहोना/ लहार/ आलमपुर) में लोकसेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं के आवेदन दर्ज होते हैं जिस हेतु प्रत्येक प्रकरण/ आवेदन का शुल्क शासन स्तर से 20 रुपए (15 केन्द्र संचालक तथा 5 रुपए जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी) निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त यदि आवेदक आवेदन की एक प्रति का प्रिंट आउट (पूर्ण दर्ज आवेदन) मांगते हैं तो अतिरिक्त शुल्क 5 रुपए देय होगा। इसके अतिरिक्त यदि आवेदनों में विभाग द्वारा निर्धारित वैधानिक शुल्क लगता है…

Read More

– राकेश अचल बिना किसी चुनाव के आखिर विश्व गुरू का फैसला हो ही गया। दुनिया में हथियारों के सबसे बड़े सौदागर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर फिलस्तीन और इजराइल के बीच शांति समझौता करा ही दिया। ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच भी समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाबी अभी नहीं मिली है। इजराइल और हमास के बीच संघर्ष की मानवता को बहुत बड़ी कीमत चुकाना पड़ी है। दो साल में करीब 70 हजार निर्दोष लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। डोनाल्ड ट्रंप और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के…

Read More

भिण्ड, 10 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शताब्दी वर्ष के अवसर पर खण्ड गोहद के बिरखड़ी मंडल में पथ संचलन शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता विभाग सह प्रचार प्रमुख मनीष ओझा ने अपने उद्वोधन में कहा कि ‘हिन्दव: सोदरा सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्’ अर्थात सभी हिन्दू सहोदर है, कोई भी हिन्दू छोटा बड़ा नहीं है। छोटे बड़े का रंग रूप, भाषा का भेद नहीं होना चाहिए, पूरे हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू भाव को जब जब भूले आई विपत महान, भाई छूटे धरती खोई मिटे धर्म…

Read More