भिण्ड, 22 नवम्बर। मप्र भाजपा संगठन ने आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी का दायित्व सौंपा है। तिवारी के प्रकोष्ठ प्रभारी बनने पर मेहगांव में भाजपा युवा नेता बंटी हृदेश त्यागी ने मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई।
बंटी त्यागी ने बताया कि आशुतोष तिवारी प्रदेश में कई संभागों में संगठन मंत्री के दायित्व पर रहे, निरंतर पूरे प्रदेश में वो किसी न किसी कार्य क्रम के माध्यम से प्रदेश के कार्यकर्ताओं को एक परिवार की तरह स्वयं से जोड़कर रखते हैं। विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हो, आशुतोष तिवारी हमेशा सक्रिय रहते हैं और अपने कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखते हैं। इस नए दायित्व के साथ प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। उनके अनुभव का लाभ हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगा। इस मौके पर तहसीलदार सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी समाज राकेश त्यागी, रमेश जैन, सुरेन्द्र त्यागी, शिवकुमार त्यागी, पिंटू जैन, राजकुमार त्यागी, हरिओम गुर्जर, मनोज त्यागी, प्रशांत त्यागी, विनोद जैन, राजेश त्यागी, महेश सिंह कौरव, राकेश डण्डोतिया, राजेश व्यास, रवि पुरोहित, केके शर्मा आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


