भिण्ड, 25 नवम्बर। जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आईटीआई भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार मेला का आयोजन 26 नवंबर को दिन में 11 बजे से शाम 4 बजे तक लहार रोड पर केन्द्रीय विद्यालय के पास भिण्ड में स्थित शासकीय आईटीआई में किया जा रहा है।
जिसमें पुखराज हेल्थकेयर ग्वालियर एवं शिवशक्ति बायोटेक गुजरात, एलआईसी भिण्ड, एसआईएस सिक्यूरिटी नीमच, जमुना ऑटो पार्ट्स मालनपुर, नौकरी फाई डॉट कॉम भिण्ड, सावरिया वायो फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकलस, क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेसी ग्वालियर, गौतम सोलर प्रालि भिवाड़ी हरियाणा, एक्सिक बैंक गुड़गांव, चेकमेट सिक्यूरिटी, भारत पे मर्चेन्ट प्रालि चंबल संभाग भिण्ड, रविया वर्क फर्स प्रालि लखनऊ, कौशल विकास केन्द्र ग्वालियर, एयू स्माइल बैंक इन्दौर, आमधनी प्रालि गुजरात अपोलो टायर एमआरएफ टायर बजाज ओटो पाटर्स एवं प्रमोकाश आऊट सोर्सिंग सर्विस प्रालि गुजरात के द्वारा निशुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदकों को साक्षात्कार के समय 10वीं/12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आना होगा। प्लेसमेंट ड्राइव में उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

