– कई दिनों से चल रहे धरने में प्रदर्शन कारियों से मिलकर उनका हाल जाना
भिण्ड, 22 नवम्बर। लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुडडू नगर के हृदय स्थल तालेश्वर सरकार पर पहुंचे और विकास कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ लहार सीएमओ रमाशंकर शर्मा मौजूद रहे।
विधायक अम्बरीश शर्मा ने वहां की व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। वहीं दशहरा मैदान पर लगातार कई दिनों से चल रहे अनुसूचित जाति के धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और उनका हाल चाल जाना और उनके इस संघर्ष के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि आपकी तपस्या एक दिन जरूर रंग लाएगी और आपको रस्ता मिलेगा, आपकी ये तपस्या लहार में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने सबका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर उन्होंने पूर्व विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि जनहितैषी बनने वाले लोगों को लगातार चल रहा धरना नहीं दिखता, यहां से निकलते समय आंखे बंद हो जाती है, शायद खैर जो भी हो राधारानी की कृपा से हमारे अनुसूचित जाति के भाइयों के साथ जल्द ही न्याय होगा। उन्होंने अपना कुछ समय भी प्रदर्शन कारियों के बीच बिताया।


