भिण्ड, 27 नवम्बर। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा गोहद चौराहे पर नवनिर्मित जैन मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पार्श्वनाथ पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा, गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जो आगामी 20 मार्च को घट यात्रा से आरंभ होगा और 25 मार्च को समापन होगा। इस कार्यक्रम में 80 पात्र बनाए जाएंगे, जो इन्द्र स्वरूप में होंगे। यह जानकारी मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने पत्रकार वार्ता में दी।
मुनि महाराज ने बताया कि गोहद चौराहा महत्वपूर्ण स्थान है, यहां चातुर्मस को छोड़कर शेष 8 माह साधु संतों का आगमन होता है, यहां स्थित मन्दिर छोटा एवं वास्तुदोष युक्त था। इसलिए नवीन मन्दिर का निर्माण किया गया है, जो आस-पास कहीं भी नहीं हैं। इसकी विशेषता है के मन्दिर तीन शिखर हैं, जिसके दूर से ही दर्शन प्राप्त होंगे। साथ ही मन्दिर की ऊंचाई 71 फुट है। वेदी, विशाल पंच बलयति, स्तंभ एवं 24 प्रतिमा स्थापित होगी। मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पार्शनाथ पंच कल्याण एव गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गोहद में 34 वर्ष बाद पुन: अवसर निर्मित हुआ है कि 20 मार्च 2026 को घट यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। 21 मार्च पूजा गर्भ कल्याण, 22 मार्च जन्म कल्याण, 23 मार्च दीक्षा, 24 मार्च ज्ञान, 25 मार्च मोक्ष की प्राप्ति एवं भगवान गजराथ कार्यक्रम स्थल पर फेरी निकाली जाएगी तथा ध्वजारोहण के साथ महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम के संयोजक पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य हैं। कार्यक्रम में मप्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री एवं क्षेत्र के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। पार्श्वनाथ पंच कल्याण महोत्सव जिस स्थान पर होता है उसके पांच किमी के दायरे में प्राकृतिक आपदा नहीं होती। महाराज ने बताया कि कार्यक्रम पूर्णत: प्रदूषण मुक्त होगा, यहां प्रतिदिन एक पेड़ लगाया जाएगा, साथ ही विश्व शांति के लिए 125 मंत्रों द्वारा विश्व शांति यज्ञ किया जाएगा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


