भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले, प्रदेशभर की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के आह्वान पर 8 दिसंबर को भिण्ड से सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी भोपाल के लिए कूच करेंगे तथा 9 दिसंबर को भोपाल के नीलम पार्क में आयोजित एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे, जिसकी अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय रघु ठाकुर करेंगे।
धरना-प्रदर्शन की सबसे प्रमुख और प्राथमिक मांग भिण्ड जिले में पीपीपी मॉडल के बजाय पूर्णत: शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना है। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि निजी भागीदारी (पीपीपी मॉडल) से स्थापित मेडिकल कॉलेज आमजन और विशेषकर गरीब वर्ग के हित में नहीं होते, क्योंकि इनमें चिकित्सा शिक्षा और इलाज दोनों अत्यधिक महंगे हो जाते हैं। इसलिए भिण्ड में केवल शासन द्वारा संचालित शासकीय मेडिकल कॉलेज ही स्थापित किया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। भिण्ड शहर के बरुआ नगर में दबंगों द्वारा आम रास्ते पर किए गए कब्जे को हटाकर आमजन के लिए मार्ग खोलने और कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी आंदोलन का हिस्सा रहेगी। इसके अतिरिक्त अतिथि विद्वानों के समयबद्ध नियमितीकरण की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इसके साथ ही कटनी जिले में भी शा. मेडिकल कॉलेज की स्थापना, शहडोल, कटनी सहित अन्य जिलों में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई, शासकीय जमीनों से कब्जा हटाकर दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा बरही-मैहर मार्ग पर बने महानदी पुल को तत्काल उद्घाटित कर यातायात के लिए शुरू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी जाएगी। इसके साथ ही धरने में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी आवाज़ उठाई जाएगी। बुजबुजा एवं डोकरिया ग्राम में बेलस्पन पावर प्लांट के नाम पर किसानों की जबरन दर्ज की गई भूमि को पूर्ववत किसानों के नाम दर्ज कराने, अति वर्षा से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा तथा हर फसल के लिए समय पर खाद उपलब्ध कराना और पंचायत स्तर पर वितरण सुनिश्चित करना धरने की अहम मांगों में शामिल हैं।
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि भोपाल धरने के बाद भी सरकार ने इन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आगामी फरवरी माह में दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा राष्ट्रीय आंदोलन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन आम जनता की बुनियादी जरूरतों और अधिकारों की लड़ाई है, जिसे हर हाल में जारी रखा जाएगा।
Saturday, June 20
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

