भिण्ड, 07 दिसम्बर। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभ के साथ ही उपभोक्ता हित की योजनाएं जैसे बकायादार उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना 2025-26, 5 रुपए में नवीन कनेक्शन, सोलर रूफटॉप तथा बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और बचाव के लिए जन जागरूकता हेतु मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी भिण्ड वृत्त के महाप्रबंधक अमरेश शुक्ला ने दी है।
यह कार्यशाला 8 दिसंबर सोमवार को दोपहर 3 बजे एमपीईबी परिसर वाटर वर्क्स कार्यालय सभागार भिण्ड में आयोजित होगी। कार्यशाला में कंपनी मुख्यालय भोपाल से महाप्रबंधक (स्मार्ट मीटरिंग सेल) सीके पवार, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी एवं भिण्ड वृत्त के महाप्रबंधक अमरेश शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यशाला में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

