भिण्ड, 07 दिसम्बर। जिले के गोहद नगर निवासी दो नाबालिग बहनें गुरुवार रात को अचानक लापता हो गई। गोहद थाना पुलिस ने जांच करने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ नाबालिग बालिकाओं को ले जाने का मामला दर्ज किया है।
लापता बालिकाओं के पिता ने काफी खोजबीन करने के बाद गोहद थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसे आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। पुलिस के अनुसार विगत गुरुवार को गोहद में रहने वाली दो नाबालिग बहनें रात करीब 9 बजे अपने घर से निकली थी। काफी देर तक जब दोनों वापस घर नहीं लौटीं तो परिजनों द्वारा उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन करने पर नाबालिग लड़कियों के पिता ने इस घटना की सूचना पुलिस थाने में दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


