- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Author: Jagran Today
– शिक्षाविद् शिवराम सिंह की पुण्यतिथि पर रौन में श्रद्धांजलि सभा एवं अभा कवि सम्मेलन आयोजित भिण्ड, 30 अक्टूबर। डॉ. शिवेन्द्र का अपने पिता के प्रति समर्पण अद्वितीय है। वे हर साल इस आयोजन में अपने पिता को को सच्ची श्रद्धांजलि देकर नई पीढ़ी को पितृभक्ति का संदेश देते हैं। यह बात पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष मप्र विधानसभा डॉ. गोविन्द सिंह ने गत दिवस दुर्गा वाटिका रौन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व शिक्षाविद् शिवराम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भिण्ड से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर ने कहा कि शिवराम…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। नगर पालिका परिषद भिण्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 15 हितग्राहियों को, प्रवेश अभियान के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि कहा कि हाथ ठेला सब्जी विक्रेता, चूड़ी विक्रेता, क्रॉकरी विक्रेता, कपड़ा विक्रेता, चाट विक्रेताओं को सरकार 15 से 20 हजार रुपए लोन के रूप में बगैर ब्याज की देगी। यह मप्र सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की की महत्वपूर्ण योजना है। कार्यक्रम में सीएमओ महेश पुरोहित, पार्षद दीपक शर्मा, अमित सोनी, मनोज अर्गल, दशरथ भदौरिया, मनीष पुरोहित, जद्दू खान,…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में गुरुवार को प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने बताया इंटरनेट या कंप्यूटर तकनीक का इस्तेमाल करके आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देकर ऑनलाइन विनाश के आम तौर पर बड़े पैमाने पर अंजाम दिए जाते हैं, जैसे कि बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाना और विनाशकारी खराबी पैदा करना, गोपनीय जानकारी चुराना, या राजनीतिक या सांस्कृतिक निहितार्थों वाला दुष्प्रचार…
– मुश्किलों में हों तो लें अल्पविराम : धर्मेन्द्र सिसोदिया – जन अभियान परिषद और आनंद विभाग के तत्वावधान में मेहगांव में हुई अल्प विराम कार्यशाला भिण्ड, 30 अक्टूबर। आस्थावान रहकर की गई सेवा सच्चा आनंद देती है, इसलिए हमको जो कार्य दिया गया है उसे ईमानदारी से पूर्ण करें यही आनंद है। यह बात मेहगांव एसडीएम नवनीत शर्मा ने स्थानीय कॉलेज सभागार में मप्र जन अभियान परिषद और आनंद विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अल्प विराम कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर तहसीलदार दीपक शुक्ला, जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद शिवप्रताप सिंह भदौरिया,…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। जिला क्षय केन्द्र भिण्ड में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादवज के निर्देशन में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था में कार्यरत सभी सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान एवं टीबी उन्मूलन के तहत सफाईकर्मियों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने बताया कि टीबी नियंत्रण कार्यक्रम में सफाई कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे न केवल संस्थान में स्वच्छता बनाए रखते हैं, बल्कि संक्रमण की रोकथाम में भी…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। रावतपुरा धाम में गुरुवार को अक्षय नवमीं के अवसर पर एक दिवसीय श्रीरामार्चा महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु रावतपुरा धाम में मौजूद रहे। बता दें कि देश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल रावतपुरा सरकार धाम में अक्षय नवमीं के उपलक्ष्य में रामार्चा महायज्ञ का आयोजन किया गया। जहां पांच पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चरणों के साथ मुख्य वेदी एवं अन्य वेदियों का पूजन करवाया। इसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण का सपरिवार पूजन अर्चन किया। रामार्चा महायज्ञ के दौरान वेदियों पर श्रद्धालुओं ने यजमान बनकर श्रीराम की पूजा अर्चना की। श्रीरामार्चा के दौरान वैदिक विधि विधानों से…
– महाआरती, इत्र वर्षा, ज्योति दर्शन, महाप्रसादी का होगा वितरण भिण्ड, 30 अक्टूबर। हारे के सहारे बाबा खाटू श्याम का तृतीय जन्मोत्सव महोत्सव एक नवम्बर को गल्ला मण्डी कार्यालय के सामने दबोह में हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा और बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस तृतीय श्याम महोत्सव के दौरान छप्पन भोग झांकी सजाई जाएगी। जिसमें बाबा श्याम को विविध प्रकार के व्यंजन अर्पित किए…
– भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्राम छीमका, नावली, बूटीकुइया, मोती सिंह का पुरा, सर्वा, तुकेड़ा लिया नुक्सान का जायजा पीडि़त किसानों से की चर्चा भिण्ड, 30 अक्टूबर। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने गोहद क्षेत्र के ग्राम छीमका, नावली, बूटी कुइया, मोती सिंह का पुरा, सर्वा, तुकेड़ा तथा रायतपुरा पहुंचे, जहां अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुक्सान का जायजा लिया और पीडि़त किसानों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि धैर्य बनाए रखें, अतिवृष्टि का उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने किसानों को धैर्य बंधाते हुए कहा कि संकट की घड़ी में प्रदेश की सरकार आपके साथ खड़ी है। सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। आलमपुर क्षेत्र में गुरुवार को भी दिनभर बारिश हुई, खेतों में बरसात का पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों की धान की पकी हुई फसल नष्ट हो गई है। धान की पकी हुई फसल नष्ट होने से किसान सदमें में आ गए है। लेकिन किसानों का दर्द जानने के लिए आलमपुर क्षेत्र में अभी तक न तो कोई जनप्रतिनिधि पहुंचा है और न ही प्रशासनिक अधिकारी धान की फसल की स्थिति का जायजा लेने के लिए मैदान में निकले है। आलमपुर क्षेत्र के तमाम गांवों में प्राकृतिक आपदा से…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। गोहद क्षेत्र में लगातार हुई अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। खेतों में खड़ी धान, ज्वार एवं अन्य खरीफ फसलें जलभराव और गिरने के कारण पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजन बी. नाडिया ने विधायक केशव देशाई एवं राजस्व विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल ने कनीपुरा, लोधे की पाली, बिरखड़ी, छीमका, तेहरा, चंदोखर, एण्डोरी, खनेता, सर्वा और दशरथ पुरा राय की पाली सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर खेतों का जायजा लिया। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर वास्तविक…

