- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Author: Jagran Today
– मंत्री राकेश शुक्ला करेंगे सम्मानित, गजस्टेट अधिकारी एवं रामलीला कला मण्डले के पात्रों का भी होगा सम्मान भिण्ड, 31 अक्टूबर। रामलीला कला मण्डल द्वारा 2 नवम्बर को रामलीला मैदान मेहगांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला 10वी एवं 12वी में प्रथम श्रेणी में उत्तीण हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। रामलीला कला मंडल के अध्यक्ष एवं दंदरौआ धाम के महंत 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज जानकारी देते हुए बताया कि मेहगांव कस्वे के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री परीक्षा वर्ष 2024-25 प्रथम श्रेणी में उत्तीण करने वाले छात्र-छात्राओं…
भिण्ड, 31 अक्टूबर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा प्रधानमंत्री आवास राजमिस्त्री प्रशिक्षण का 30 दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकनकर्ता रमन भदौरिया ने मूल्यांकन किया। निदेशक संजीव श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए चल रही शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनको प्रशिक्षण के पश्चात स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संकाय धीरेन्द्र श्रीवास्तव, संकाय कीर्ति शर्मा, कार्यालय सहायक राहुल ओझा एवं सतीश बघेल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।…
– नगर परिषद मौ में रन फॉर यूनिटी देश की एकता के लिए दौड़े युवा – भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता हुए दौड़ में शामिल भिण्ड, 31 अक्टूबर। लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मौ में रन फॉन यूनिटी दौड़ आयोजित की गई। जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष देवन्द्र सिंह नरवरिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ नरसिंह मन्दिर से प्रारंभ होकर नगर के निर्धारित मार्गों से होकर कृषि उपज मण्डी पर समापन किया गया। मैराथन का मार्ग नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जिसमें लोगों…
भिण्ड, 31 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारी के पिता मूंगाराम कटारे का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि एक नवंबर शनिवार को अटेर क्षेत्र के गृह ग्राम खड़ीत में होगी। उनके निधन पर सांसद संध्या राय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने शोक व्यक्त किया है।
-देहात थाना क्षेत्र के शामावि विक्रमपुरा का मामला भिण्ड, 31 अक्टूबर। देहात थाना क्षेत्र के शामावि विक्रमपुरा में पदस्थ शिक्षक को क्लास में छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने और छात्राओं आपत्तिजनक हरकतें करने के मामले में पीडि़त छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। पीडि़त छात्राओं ने देहात थाना पुलिस को बताया कि शिक्षक कक्षा में पढ़ाने के दौरान मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था और अनुचित व्यवहार करता था। छात्राओं ने जब घर जाकर शिकायत करने की बात कही तो आरोपी…
– मातृशक्ति संगोष्ठी सानंद संपन्न भगुवापुरा/दतिया, 31 अक्टूबर। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत से संबद्ध ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय भगुवापुरा में सप्त शक्ति संगम मातृशक्ति संगोष्ठी कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ। मातृशक्ति को संबोधित करते हुए जिला सह संयोजिका शोभना गुप्ता (लांच) ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता पैदा करना उन्हें सप्त शक्ति का आभास कराना अपनी बात को उचित जगह पर ठीक से रखना बोलने की झिझक दूर करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। अपने परिवार को सम्हालने उसका प्रबंधन एवं परिवार में शांति और समन्वय बनाए रखने में महिलाओं की महत्वपूर्ण…
– राकेश अचल मैं भारतीय जनता पार्टी को एक दूरदर्शी और निडर पार्टी मानता हूं, लेकिन जब-जब चुनाव में भाजपा नेताओं के सिर पर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का भूत चढ़ा देखता हूं तब-तब मुझे अपनी ही धारणा गलत प्रतीत होने लगती है। बिहार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा राहुल से आतंकित दिखाई दे रही है। अब राहुल गांधी को परेशान करने के लिए भाजपा समर्थक अदालत का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बिहार चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोक आस्था के महापर्व छठ पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी…
-आठ नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ दबोह थाने में दर्ज हुई एफआईआर भिण्ड, 30 अक्टूबर। दबोह क्षेत्र के ग्राम रिनिया में पिछले दिनों हुई एक दलित युवक की हत्या के बाद गांव के ही कौरव समाज के मकान पर कुछ लोगों ने धाबा बोल कर आगजनी, फायरिंग कर दी थी। इसके बाद फरियादी ने दबोह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फरियादी मेहरबान सिंह उर्फ बंटी कौरव पुत्र द्वारिका प्रसाद कौरव निवासी ग्राम रनियां ने दबोह पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे की बात है हम लोग घर पर थे तभी बाहर गली में गाली…
– लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अधिकारियों की हुई समीक्षा बैठक भिण्ड, 30 अक्टूबर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भिण्ड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर मीणा ने जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। जिन जगहों पर टंकी के निर्माण हेतु भूमिस्थल की समस्या आ रही है तो राजस्व विभाग से समन्वय कर समस्या हल करें। किसी भी कारण से काम नहीं रुकना चाहिए, यदि काम रुकता है…
– शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक में समेकित छात्रवृत्ति 2025 वितरण कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 30 अक्टूबर। समेकित छात्रवृत्ति 2025 वितरण कार्यक्रम विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मां सरस्वती पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा छात्रों के भविष्य के लिए कई अहम योजनाएं लागू की गई हैं, जिनमें समेकित छात्रवृति भी एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे आज मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा सिंगल क्लिक में प्रदेश के 50 लाख से…

