भिण्ड, 12 दिसम्बर। एसडीएम अटेर शिवांगी अग्रवाल ने शा. सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास अटेर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लोकसेवा केन्द्र अटेर का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आयुक्त चंबल द्वारा बैठक 13 दिसंबर को
भिण्ड। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में रोल प्रेक्षक निर्वाचक नामावली एवं आयुक्त चंबल संभाग मुरैना की अध्यक्षता में 13 दिसंबर को शाम 5 कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में बैठक का आयोजन किया गया है। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/ सचिव उक्त बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित हों।


