भिण्ड, 12 दिसम्बर। दिल्ली में 14 दिसंबर को होने बाली बोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारी को लेकर शुक्रवार को अटेर विधानसभा कांग्रेस कार्यालय में अटेर विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला ओर विधानसभा स्तर के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में यह महारैली जनता की आवाज को मजबूत करने वाला एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा, आम जनता को दी गई संविधान की सबसे बड़ी ताकत वोट के अधिकार है। आज ईवीएम, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करके तथा मुख्य चुनाव आयुक्त की मिलीभगत से किस तरीके से बोट के अधिकार को खत्म करने का काम भाजपा सरकार कर रही है, पूरे देश में वोट चोरी के लगातार मामले देखने को मिल रहे हैं, जनता वोट देकर सरकार चुनना चाह रही है, लेकिन भाजपा सरकार और उसे प्रभावित कर रही है, इसलिए कांग्रेस राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली आयोजित कर रही है। उन्होंने अटेर विधानसभा अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस नेताओं कार्यकताओं एवं आम लोगों की भागदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
अटेर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर व्यापारी सभी परेशान हैं। 14 दिसंबर को दिल्ली मे भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ एक ऐतिहासिक रैली होगी, जिसमें अटेर विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकता पहुंचेंगे। इस अवसर पर संगठन मंत्री इरशाद खान, पावई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चतुर सिंह नरवरिया, सुशीला नरवरिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पीथनपुरा मंडलम अध्यक्ष लक्ष्मन गुर्जर, परा मंडलम अध्यक्ष जितेन्द्र बोहरे, राजेश शर्मा जवासा मंडलम अध्यक्ष बलराम यादव, जिला महासचिव प्रदीप गुर्जर, रेखा नरवरिया, श्यामू भदौरिया, रामवीर यादव, ध्यानेन्द्र बोहरे, रामदुलारे नरवरिया, रामनिवास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


