Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » समारोह की सभी व्यवस्थायें उच्च कोटि की हों : संभाग आयुक्त खत्री

समारोह की सभी व्यवस्थायें उच्च कोटि की हों : संभाग आयुक्त खत्री

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 13, 2025

– संभाग आयुक्त, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसएसपी एवं निगम आयुक्त ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

ग्वालियर, 13 दिसम्बर। संगीत शिरोमणि तानसेन की स्मृति में आयोजित होने जा रहे 101वे तानसेन संगीत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द कुमार सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर के साथ तानसेन समाधि परिसर व इंटक मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर संभाग आयुक्त खत्री ने आयोजन से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तानसेन समारोह की सभी व्यवस्थाएं उच्च कोटि की हों। व्यवस्थाएं ऐसी हों जिससे तानसेन समारोह की सभाओं में आने वाले ब्रह्मनाद के साधकों व संगीत रसिकों को यह महसूस हो कि हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक आयोजन में मौजूद हैं। संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने मुख्य समारोह स्थल तानसेन समाधि परिसर सहित इसके आस-पास साफ-सफाई को और बेहतर करने एवं आवागमन मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि हजीरा स्थित तानसेन समाधि परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में संगीत रसिकों के लिये बैठने की उत्तम व्यवस्था रहे। साथ ही निर्देश दिए कि बिजली के बैकअप अर्थात जनरेटर की पुख्ता व्यवस्था रहे, जिससे उदघाटन समारोह सहित सभी संगीत सभायें सुचारू रूप से आयोजित हो सकें। संभागीय आयुक्त ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्य मंच का भी जायजा लिया।
‘गमक’ के दिन इंटक मैदान में सब्जी मण्डी बंद रखें या दूसरी जगह लगवाएं
इंटक मैदान पर ‘गमक’ आयोजन दिवस को यहां पर लगने वाली सब्जी मण्डी को सब्जी व्यवसाइयों की सहमति से एक दिन के लिए बंद रखने अथवा किसी दूसरे स्थल पर लगवाने के लिए भी नगर निगम के अधिकारियों से कहा गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्य समारोह आयोजन स्थल तानसेन समाधि परिसर एवं इंटक मैदान पर आयोजित होने वाले उप शास्त्रीय संगीत सभा ‘गमक’ में आने वाले संगीत रसिकों के लिए पार्किंग की बेहतर से बेहतर व्यवस्था करें। पार्किंग व्यवस्था ऐसी हो, जिससे रसिक कम से कम दूरी तय कर समारोह स्थल पर पहुंच सकें। साथ ही शहर का यातायात भी बाधित न हो। ज्ञात हो पूर्वरंग ‘गमक’ सभा का आयोजन 14 दिसंबर को शाम 7 बजे इंटक मैदान में होगा। गमक में देश की सुविख्यात सूफी, सुगम संगीत एवं पार्श्व गायिका जसपिंदर नरूला की प्रस्तुति होगी।
15 से 19 दिसंबर तक होगा शास्त्रीय संगीत का शीर्षस्थ महोत्सव का आयोजन
भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश व दुनिया का सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव ‘तानसेन संगीत समारोह’ संगीतधानी ग्वालियर में 15 से 19 दिसंबर तक आयोजित होगा। मुख्य समारोह के एक दिन पहले यानि 14 दिसंबर शाम को इंटक मैदान में समारोह के तहत पूर्वरंग ‘गमक’ का आयोजन होगा। समारोह के तहत 15 दिसंबर को सुबह तानसेन समाधि पर परंपरागत ढंग से शहनाई वादन, हरिकथा एवं मिलाद गायन होगा। इस दिन सायंकाल औपचारिक रूप से समारोह का शुभारंभ होगा।
मुख्य समारोह में 10 संगीत सभाएं होंगीं
तानसेन संगीत समारोह में इस साल 10 संगीत सभाएं होंगी। पहली सभा 15 दिसंबर की शाम को तानसेन समाधि परिसर में बनाए गए भव्य मंच पर सजेगी। इसी सभा में राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण एवं राजा मानसिंह तोमर सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसके बाद हर दिन यहीं पर सुबह एवं सायंकालीन सभाएं होंगी। समारोह के तहत 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दो संगीत सभाएं समानांतर रूप से सजेंगीं। समारोह के आखिरी दिन यानि 19 दिसंबर को प्रात:कालीन सभा संगीत शिरोमणि तानसेन की जन्म स्थली बेहट में और इस साल के समारोह की अंतिम संगीत सभा सायंकाल गूजरी महल परिसर में सजेगी।

Post Views: 198
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
643142
Views Today : 26
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.