Author: Jagran Today

– मेहगांव बीईओ कार्यालय के लिपिक शर्मा की सेवानिवृित्त पर दी भावभीनी विदाई भिण्ड, 31 अक्टूबर। मेहगांव नगर में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत कृपाशंकर शर्मा के शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए। उन्हें बीईओ कार्यालय एवं बीआरसीसी कार्यालय मेहगांव के आलावा शासकीय पीएमश्री उमाविद्यालय गोरमी में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य गोरमी शिवराज सिंह कुशवाह ने कहा कि कृपाशंकर शर्मा ने अपनी पूरी सेवाएं मेहगांव में दी हैं। इनके कार्य एवं व्यवहार से ब्लॉक के शिक्षक पूरी तरह संतुष्ट रहे। इसके अलावा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते…

Read More

ऋषीश्वर महाविद्यालय फूफ में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 31 अक्टूबर। 30 एमपी बटालियन एनसीसी भिण्ड के कमाण्डिंग ऑफिसर कुलवंत सिंह कुहाड़ एवं एडम कर्नल अवनिंदर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ऋषीश्वर महाविद्यालय फूप में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय में कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में कैप्टन डॉ. कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया ने व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने सार्गर्भित उदवोधन से सरदार वल्लभभाई पटेल की विचारों को कैडेट्स के साथ साझा किया। जिसमें गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, बहुत बोलने…

Read More

भिण्ड, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आलमपुर में शुक्रवार की सुबह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभक्ति और एकता के नारों से गूंज उठा। भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। यह दौड़ पुलिस थाने से प्रारंभ होकर उपतहसील कार्यालय तक निकाली गई। जिसमें पुलिस स्टाफ, युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं लेकर अन्य नागरिकों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस मौके पर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़…

Read More

– आनंद की अनुभूति ही सबसे बड़ा धन : डॉ. भदौरिया – आनंद जीवन की अनुभूति है, लक्ष्य नहीं : संजय पंकज – जन अभियान परिषद और आनंद विभाग के तत्वावधान में अल्प विराम कार्यशाला आयोजित भिण्ड, 31 अक्टूबर। परमार्थ से ही आनंद का रास्ता निकलता है, इसलिए हमें सदैव परहित की भावना के साथ काम करना चाहिए। शासकीय कर्मचारियों में सकारात्मकता के विकास और आनंद की अनुभूति कराने की दृष्टि से यह गतिविधियां बेहद उपयोगी हैं। विश्वास है इनसे हम सबको प्रेरणा मिलेगी। यह बात जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक धर्मेन्द्र सिसोदिया ने जनपद सभागार भिण्ड में मप्र…

Read More

– बाल भिक्षावृत्ति की सूचना के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नं. 1098 पर करें संपर्क भिण्ड, 31 अक्टूबर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार जिला अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान एवं बाल शोषण से उन्मूलन हेतु अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिला अंतर्गत बुधवार को गोरमी कस्बा में एवं गुरुवार को बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम एवं बाल शोषण रोकथाम दल द्वारा जिले के रावतपुरा, कालिका माता मन्दिर, कांक्सी मन्दिर पर्यटन स्थल में तथा शुक्रवार को भिण्ड शहर अंतर्गत बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, संतोषी माता मन्दिर पर सघन भ्रमण किया गया। प्रमुख सार्वजनिक…

Read More

भिण्ड, 31 अक्टूबर। विगत दिनों मेहगांव विधानसभा में लगातार हो रही अतिवृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई है, इस जल भराव से किसानों की ज्वार, बाजरा, धान, मूंग आदि की फसलें अत्याधिक मात्रा में प्रभावित हो चुकी हैं। प्रभावित हुई इन फैसलों का अविलंब सर्वे कार्य कराए जाने की बात आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता विवेक शर्मा ने मेहगांव एसडीएम नवनीत शर्मा से मुलाकात कर कही। विवेक शर्मा ने कहा रवि की फसलों के साथ साथ खरीफ की इन फसलों का भी सर्वे कराया जाए जो अभी हाल ही में किसानों द्वारा सरसों,…

Read More

भिण्ड, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में खेल युवा कल्याण एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा मेहगांव नगर में रन फॉर यूनिटी एवं साइबर जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में आलोक शुक्ला ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि साइबर जागरूकता समय की आवश्यकता है। यह हमें साइबर खतरों से बचाती है और हमें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने में मदद करती है। हमें नियमित रूप से साइबर सुरक्षा के बारे में खुद को और दूसरों को शिक्षित करते रहना चाहिए ताकि हम ऑनलाइन सुरक्षित रह सकें और साइबर अपराध के नकारात्मक प्रभावों से बच…

Read More

भिण्ड, 31 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और उनके प्रेरणाप्रद विचार पर कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। सर्वप्रथम वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने वल्लभभाई पटेल के जीवन व्यक्तित्व पर संबोधित करते हुए बताया कि भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 में स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय एकीकरण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण…

Read More

– गोपाल गौशाला जौरी कोतवाल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 31 अक्टूबर। अटेर तहसील के ग्राम जौरी कोतवाल में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित गोपाल गौशाला का वार्षिकोत्सव गौपाष्टमी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि गाय केवल दुधारू पशु ही नहीं है अपितु हमारी दैनिक आवश्यकताओं को पूर्ति करने वाली कामधेनु है, वह हमें दूध, दही, घी, मक्खन और छाछ के रूप में पौष्टिक आहार प्रदान करती है, गाय का गोबर सोना और गौमूत्र अमृत है, इस प्रकार गौधन से एक ओर हमें पोषण आहार मिलता है तो दूसरी ओर गाय के गोबर और गोमूत्र…

Read More

भिण्ड, 31 अक्टूबर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दबोह की धरती एकता, अखण्डता और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गई। दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम ने पूरे नगर में उत्साह और ऊर्जा की नई लहर दौड़ा दी। कार्यक्रम का आगाज लहार तिराहा वाई पास रोड़ से हुआ। जहां थाना प्रभारी ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई, इसके पश्चात हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। जिसमें समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राएं, आम नागरिक शामिल हुए। इस दौरान लहार तिराहा से ससीगढ़ तिराहा तक करीब एक किमी लंबी दौड़…

Read More