- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
Author: Jagran Today
ग्वालियर, 14 दिसम्बर। भारतीय शास्त्रीय संगीत की अनादि परंपरा के श्रेष्ठ कला मनीषी तानसेन को श्रद्धांजलि व स्वरांजलि देने के लिए ग्वालियर में मनाए जाने वाले तानसेन समारोह ने 101 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। इस समारोह की सबसे बड़ी खूबी सर्वधर्म समभाव और इससे जुड़ी अक्षुण्ण परंपराएं है। तानसेन समारोह का प्रारंभ शहनाई वादन से होता है। इसके बाद ढ़ोली बुआ महाराज की हरिकथा और फिर मीलाद शरीफ का गायन। सुर सम्राट तानसेन और प्रसिद्ध सूफी संत मोहम्मद गौस की मजार पर चादर पोशी भी होती है। ढ़ोली बुआ महाराज अपनी संगीतमयी हरिकथा के माध्यम से कहते…
– राकेश अचल कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने शुक्रवार का निधन हो गया, 90 साल की उम्र में पाटिल ने लातूर में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज घर पर ही चल रहा था। 70 के दशक में सियासत में कदम रखा और विधायक लेकर सांसद और देश के गृहमंत्री बनने तक का सफर तय किया। शिवराज पाटिल अंतिम सांस तक कांग्रेस से जुड़े रहे, वे लंबे से राजनीतिक जीवन से मुक्त हो चुके थे। महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज पाटिल चाकूरकर मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके…
मुंबई, 13 दिसम्बर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई में प्रतिष्ठित बॉम्बे जिमखाना क्लब की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा भी उपस्थित रहे। विमोचित स्मारक डाक टिकट बॉम्बे जिमखाना क्लब की डेढ़ शताब्दी लंबी गौरवशाली विरासत को सम्मानित करता है, जो भारत की सबसे पुरानी और विशिष्ट खेल व सांस्कृतिक संस्थाओं में से एक है।
दतिया, 13 दिसम्बर।मनीष दुबे दतिया जिले के स्योंड़ा में डॉ. कपिल शर्मा के क्लीनिक परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण अंचल से आए लोगों की आंखों का चेकअप नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा किया गया। शिविर की शुरुआत आपातकालीन हनुमानजी की पूजा अर्चना के साथ कैलाशवासी पं. रमेश चन्द्र शर्मा एडवोकेट के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। शिविर में डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने 130 मरीजों का परीक्षण किया और लेंस प्रत्यारोपण के लिए मरीजों को दतिया भेजा गया। इस दौरान सौरभ त्रिपाठी, शैलेन्द्र व्यास, डॉ. कपिल शर्मा, संजय शर्मा, श्यामसुंदर चौधरी, धीरज यादव,…
– निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बैठक आयोजित भिण्ड, 13 दिसम्बर। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक रोल प्रेक्षक निर्वाचक नामावली एवं चंबल संभाग आयुक्त सुरेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरोड़ीलाल मीणा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड एलके पाण्डेय, समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रोल प्रेक्षक निर्वाचक नामावली एवं चंबल संभाग आयुक्त सुरेश कुमार ने कहा कि कोई भी…
– वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत में 753 प्रकरणों का हुआ निराकरण भिण्ड, 13 दिसम्बर। जिले में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। जिसका औपचारिक शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा एवं राष्ट्रिपता महात्मा गांधी पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड, कलेक्टर एवं अभिभाषक संघ भिण्ड के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला मुख्यालय भिण्ड एवं न्यायिक तहसील…
– सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ भिण्ड, 13 दिसम्बर। पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में सांसद खेल महोत्सव 2025 फिट युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भिण्ड दतिया सांसद संध्या राय मौजूद रहीं एवं अध्यक्षता नगर परिषद मौ अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, प्राचार्य पीएमश्री कन्या उमावि मौ एमएल वर्मा, तहसीलदार मौ अरुण चंदेरिया, नगर निरीक्षक थाना मौ रघुवीर सिंह मीणा मंचासीन थे। सांसद संध्या राय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को…
– मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य स्थिति, उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली भिण्ड 13 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शनिवार की देर शाम को जिला चिकित्सालय भिण्ड का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा करते हुए भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत चर्चा की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति, उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही कायाकल्प की तैयारियों का अवलोकन करने पर 30 दिसंबर से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। चिकित्सालय प्रशासन को सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ ड्यूटी व मरीज सुविधाओं में सुधार के आदेश दिए गए।
-कलेक्टर की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक आयोजित भिण्ड, 13 दिसम्बर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर, समस्त सीईओ जनपद, आरईएस, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्यों सहित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने पीएम आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि…
भिण्ड, 13 दिसम्बर। मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ.अनिल भारद्वाज ने मप्र की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपानीत सरकार के दो साल पूर्ण होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के दो साल के कार्यकाल ने प्रदेश को कर्ज से बेहाल कर दिया है। भाजपा के गलत आर्थिक नीतियों से मप्र सरकार पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यह बोझ राज्य के सालाना बजट से भी 10 हजार करोड़ रुपए ज्यादा हो गया। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने मंगलवार को 4400 करोड़ रुपए का एक और…

