– भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने बड़ेरा में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास
भिण्ड, 04 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ेरा में पंचायत द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी क सरकार हर गरीब कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर विकास को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की विचारधारा का मूल मंत्र लेकर समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक अंत्योदय की योजनाओं को नीचे स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं युवाओं और गरीब मजदूर किसानों एवं समृद्ध आत्मनिर्भर बनाने की योजनाएं प्रदेश की मोहन सरकार पहुंचने का कार्य कर रही। भाजपा विकास में विश्वास रखती है, आपने मुझे विधायक और मंत्री बनाने का कार्य किया, मैंने अपने कार्यकाल में गोहद के विकास को आगे बढ़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि केन्द्र और राज्य की डबल कि भाजपा सरकार गोहद के विकास को हमेशा आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश में चालू की गई लाडली बहन योजना को आगे बढ़कर प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के खाते में सम्मानपूर्वक 1500 रुपए प्रति माह पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। वायदा किया है कि धीरे-धीरे हम इस योजना को तीन हजार तक ले जाएंगे और महिलाओं का सम्मान भी आगे बढ़ाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने समुदाय भवन की आधारशिल का पूजा अर्चना करते हुए यह सौगात ग्रामीणजनों को सौंपी और सभी ग्रामीण जनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया और पुष्प मालाएं पहनकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।


