भिण्ड, 04 जनवरी। फूफ कस्बे के निवासी गिरीश राजौरिया ने महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन से ज्योतिषशास्त्र विषय में पी-एचडी की उपाधि प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि समूचे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
गिरीश राजौरिया का शोध कार्य ‘ज्योतिषशास्त्रदृष्ट्या अस्थिरोगाणाम् अनुशीलनात्मक अध्ययनम्Ó विषय पर केन्द्रित रहा, जिसमें ‘ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अस्थि-रोगों का शास्त्रीय, वैज्ञानिक एवं विवेचनात्मक अध्ययनÓ प्रस्तुत किया गया है। यह शोध पारंपरिक भारतीय ज्ञान-परंपरा को आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों से जोड़ने का एक सार्थक एवं मौलिक प्रयास है। यह शोधकार्य महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र भार्गव के कुशल निर्देशन, सतत मार्गदर्शन एवं अकादमिक पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शोध की प्रकृति सर्वेक्षणात्मक एवं विश्लेषणात्मक रही, जिसके अंतर्गत लगभग 500 अस्थि रोगियों की कुण्डलियों का संग्रह कर उनमें विद्यमान ग्रहयोगों, दोषों एवं दशात्मक स्थितियों का सूक्ष्म एवं तुलनात्मक अध्ययन किया गया।
शोध प्रक्रिया के दौरान व्यक्तिगत साक्षात्कार, मैदानी सर्वेक्षण, डेटा संग्रह तथा डेटा एनालिसिस जैसी आधुनिक शोध प्रविधियों का प्रभावी उपयोग किया गया, जिससे ज्योतिषशास्त्र की परंपरागत अवधारणाओं को अनुभवजन्य, तथ्यात्मक एवं शोधपरक आधार प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय स्तर पर शोध की गुणवत्ता, विषय-वस्तु की नवीनता एवं उपयोगिता की सराहना की गई है। इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि पर गुरुजनों, विद्वत समाज, परिवारजनों एवं क्षेत्रीय शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए गिरीश राजौरिया के उज्ज्वल भविष्य तथा शोध एवं शिक्षण क्षेत्र में निरंतर प्रगति की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


