– लहार के अभिभाषकों ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार सौंपा ज्ञापन
भिण्ड, 06 जनवरी। ग्वालियर के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा की जल्द रिहाई की मांग को लेकर नगर के अभिभाषकों ने एसडीएम लहार के प्रतिनिधि तहसीलदार दीपक शुक्ला को प्रधानमंत्री के नाम से एक ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि मध्यप्रदेश में बकीलों के विरुद्ध आए दिन झूठे मुकद्दमें कायम किए जा रहे हैं, जिसमें ग्वालियर के वरिष्ठ अभिभाषक अनिल मिश्रा सहित अभिभाषकों के विरुद्ध झूठा प्रकरण कायम कराकर जेल भेजा गया है व जिन लोगों द्वारा मनुस्मिति का सरेआम दहन किया गया उनके विरुद्ध आज तक कोई कार्रवाई नही की गई, वह लोग खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सरेआम सनातनियों को दबाया जाकर झूठे प्रकरण कायम किए जा रहे है। इस मामले में जाच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। इस मौके पर वरिष्ठ अभिभाषक देवेन्द्र त्रिपाठी, उमाशंकर चतुर्वेदी, चंद्रशेखर उपाध्याय, सतीश शर्मा, संतोष भारद्वाज, अरविन्द्र शर्मा, प्रदीप मिश्रा, अभिषेक शर्मा, आकाश चतुर्वेदी, सितांशु त्रिपाठी, पवन दीक्षित, सुभाष चंद्र शर्मा, आनंद मोहन शिवहरे, रोहित पचौरी, मोहन गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, अरुण कुशवाह, मयंक गुप्ता, भोलू दीक्षित, अमित पचौरी, चंद्रप्रकाश मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।


