शिवपुरी, 07 जनवरी। सूर्यांश आयुर्वेदा फाउण्डेशन ट्रस्ट शिवपुरी ने जन कल्याणकारी गतिविधि स्वास्थ्य शिविरों की श्रंखला में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी में प्रशिक्षणर्थियों हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेद चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 137 से अधिक लोग लाभांवित हुए।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमुदबाला बरणा तथा विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा रहीं। अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी अनिल वर्मा, प्राचार्य आईटीआई सचिन कौरव संयोजक, पूर्व प्राचार्य आईटीआई नीरज गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन हेतु प्राचार्य आईटीआई सचिन कौरव ने अपने संस्थान में शिविर को आयोजित करने की सौहार्दपूर्ण अनुमति दी एवं अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का भी सहयोग उपलब्ध कराया, स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में शासकीय आयुष विभाग के आयुष अधिकारी अनिल वर्मा ने आयुर्वेद चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ आयुर्वेदिक औषधि नि:शुल्क वितरण कर पूर्ण सहयोग किया। इसी क्रम में शिविर के अंदर बच्चों के नेत्र परीक्षण भी किए गए, जिसमें जनहित को दृष्टिगत रखते हुए नयन ऑप्टीकल (पुराना बस स्टेण्ड शिवपुरी) द्वारा नेत्र जांच हेतु आधुनिक उपकरण की सुविधा नि:शुल्क रूप से उपलब्ध कराई।
जिला आयुष विभाग द्वारा कुशल सेवाओं के लिए जिला आयुष अधिकारी अनिल वर्मा, डॉ. पवन राजपूत, डॉ. अभिषेक तोमर, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. नील कमल शाक्य, डॉ. तनिशा जैन (नेत्र रोग विशेषज्ञ) एवं प्राचार्य आईटीआई सचिन कौरव को सम्मानित करते हुए ट्रस्ट की ओर से संरक्षक सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमुदबाला बरणा एवं नगर पालिका शिवपुरी अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा दोनों के कर कमलों से सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के फाउण्डर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गौड़ ने किया। साथ ही ट्रस्ट की गतिविधियों पर संक्षेप में प्रकाश डाला। सूर्यांश आयुर्वेदा फाउण्डेशन के ट्रस्ट मित्र, मधुर श्रीवास्तव, इंदू जैन, रामकुमार केवट, सियाराम बंसल, महक गुप्ता, निधि जैन, सरोज कुशवाह को संरक्षक द्वारा ट्रस्ट मित्र के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसी के साथ कुशल सेवा एवं सक्रियता को देखते हुए ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा मधुर श्रीवास्तव को ट्रस्ट प्रबंधन के नीति एवं निर्देश अनुसार कार्यों के क्रियान्वयन हेतु (प्रशासनिक अधिकारी) तथा सरोज कुशवाह को तहसील कोर्डिनेटर नरवर एवं इन्दू जैन भी प्रेरक के रूप में नामांकित किया गया। अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गौड़ ने उपस्थित सभी सज्जनों का आभार व्यक्त किया।
Monday, June 22
BREAKING
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया
- आलमपुर में दिवस मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं महाविद्यालय का स्थापना दिवस


