भिण्ड, 06 जनवरी। जिला चिकित्सालय भिण्ड में राज्य स्तरीय टीम द्वारा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पीयर असेस्मेंट सिविल अस्पताल हजीरा जिला ग्वालियर के प्रभारी एवं एक्सटर्नल असेसर डॉ. प्रशांत नायक एवं जिला अस्पताल मुरार ग्वालियर के सर्जीकल स्पेशिलिस्ट एवं क्वॉलिटी असेसर डॉ. प्रणव दीक्षित द्वारा किया गया।
पीयर असेस्मेंट के अंतर्गत दोनों ही असेसर द्वारा कायाकल्प के सभी थीमेटिक एरिया जैसे इंफेक्शन कंट्रोल, हायजीन प्रमोशन, बियोंड बाउण्ड्री एवं ईको फेडिली के अंतर्गत आब्जर्बेशन, पेंसेट इंटरव्यू, स्टाफ इंटरव्यू एवं रिकार्ड रिव्यू द्वारा असेसमेंट किया गया, अधिकांश जगहों पर संतोषजनक व्यवस्था पाई गई। असेसमेंट के दौरान दोनों असेसर के साथ सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव, सिविल सर्जन डॉ. आरएन राजौरिया, क्वॉलिटी असेसर डॉ. देवेश शर्मा, आरएमओ डॉ. निखिल अग्रवाल, जिला क्वॉलिटी मॉनीटर डॉ. बृह्मभूषण पुरोहित, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अनिल गोयल, सहायक प्रबंधक साकेत चौरसिया, मेट्रर्न रामबाई रायपुरिया एवं रीना यादव उपस्थित रहे। असेसर द्वारा ब्लक बैंक, पीएनसी लेबर रूम, पीपीओटी, पीडियाट्रिक वार्ड एवं कोविड आईसीयू की व्यवस्थाओं की विशेष प्रशंसा की।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


