Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » सबकी पसंद होते हैं रीढ़ वाले नेता

सबकी पसंद होते हैं रीढ़ वाले नेता

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 7, 2026

– राकेश अचल

तानाशाह हों या लोकशाही के मानने वाले, लेकिन दुनिया में पसंद वे ही नेता किए जाते हैं जिनकी रीढ़ (यानि मेरुदण्ड) सीधी होती है। ऐसे नेता दुनियां के किसी न किसी मुल्क में पैदा होते रहते हैं। तनकर खडे होने वाले नेता किसी भी मुल्क की थाती होते हैं, फिर चाहे मुल्क आकार में छोटा हो या बड़ा। सीधी, सतर न झुकने वाले मेरुदण्ड वाले नेताओं की फेहरिस्त में नया नाम जुड़ा है कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो का।
पेट्रो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली चेतावनी दी और ललकारते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने कोलंबिया पर हमला किया या उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो इसका जवाब बेहद खतरनाक होगा। अमेरिका हाल ही में वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का अपहरण कर चुका है। कोलंबियाई राष्ट्रपति ने अपने अतीत का जिक्र करते हुए चौंकाने वाला बयान दिया। पेट्रो ने कहा, हमने कभी हथियार ना उठाने की कसम खाई थी, लेकिन देश की रक्षा के लिए दोबारा हथियार उठा सकते हैं।
आपको बता दूं कि गुस्तावो पेट्रो 1990 के दशक में हथियार छोड़ने से पहले एक वामपंथी गुरिल्ला संगठन का हिस्सा रह चुके हैं। उनके इस बयान को अमेरिका के खिलाफ खुली जंग की चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा, आ जाओ! मुझे पकड़ने आओ। मैं यहीं तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं। पेट्रो ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने कोलंबिया पर बमबारी की तो इसका अंजाम बेहद गंभीर होगा। उन्होंने कहा, अगर अमेरिका ने बम गिराए तो पहाड़ों में हजारों किसान गुरिल्ला बन जाएंगे।
पेट्रो ने यह भी कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो देशभर में उबाल आ जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति को हिरासत में लिया गया, जिसे देश का बड़ा हिस्सा प्यार करता है और सम्मान देता है तो जनता का जैगुआर खुल जाएगा। पेट्रो का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कुछ दिन पहले ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सशस्त्र बलों ने हिरासत में लिया था। इससे पहले अगस्त 2025 में मादुरो भी ट्रंप को खुली चुनौती देते हुए कह चुके थे, आओ और मुझे पकड़ लो। पेट्रो के इस तेवर से साफ है कि मादुरो के बाद अब कोलंबिया भी अमेरिका से सीधे टकराव की राह पर बढ़ता दिख रहा है, जिससे पूरे लैटिन अमेरिका में भू-राजनीतिक तनाव और गहरा सकता है।
आपको स्मरण हो कि इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी व्हाइट हाउस में बैठकर मीडिया के सामने राष्ट्रपति ट्रंप साहब को दो टूक जबाब दे चुके हैं। न्यूयोर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी का नाम भी सीधे मेरुदण्ड वाले नेताओं में शामिल हो चुका है, लेकिन दुर्भाग्य कि ये दर्जा अभी तक भारत के किसी भी नेता को हासिल नहीं हो पाया। वह भी तब जबकि ट्रंप आए दिन विश्वगुरु भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आए दिन फिरकी लेते रहते हैं।
दर असल पेट्रो, ममदानी या जेलेंस्की जैसी रीढ़ पाने के लिए आत्मबल चाहिए न कि संघबल। आत्मबल जनता के बीच रहने से आता है। संघ की शाखा में जाने से आत्मबल नहीं बढ़ता। संघ अपने स्वयंसेवक को आत्ममुग्ध जरूर बना देता है। संघ में भी अनेक संघी हैं जिनकी रीढ़ झुकने के लिए तैयार नहीं होती, किंतु ऐसे लोग सत्ता प्रतिष्ठान से कोसों दूर होते हैं। प्रधानमंत्री सीधे मेरुदण्ड वाले नहीं झप्पी मारने वाले नेता के रूप में लोकप्रिय हैं। वे चीन का च, अमेरिका का अ, और पाकिस्तान का प बोलने से परहेज करते हैं।
भारत में आजादी के पहले से मेरुदण्ड धारक नेताओं की कमी नहीं थी। 2014 के बाद से भारत इस संकट से जूझ रहा है और लगातार जूझ रहा है, और पता नहीं कब तक जूझता रहेगा। भारत को भी नई पीढ़ी में पेट्रो, ममदानी, जेलेंस्की जैसे नेता तैयार करने चाहिए, क्योंकि ऐसा नेतृत्व ही समय की मांग है।

Post Views: 140
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
643714
Views Today : 1133
Who's Online : 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.