- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 14 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सिविल अस्पताल लहार में पहुंचकर निश्चय पोषण योजना के तहत टीवी मरीजों को फूड बास्केट वितरण की, जिससे टीवी मरीजों को पर्याप्त पोषण मिल सके। प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत टीवी मरीजों को फूड बास्केट दी। कलेक्टर ने 10 फूड बास्केट का वितरण किया तथा वरिष्ठ समाजसेवी या संस्था द्वारा निश्चय मित्र बनकर टीवी मरीजों की सेवा का भाव निश्चय मित्र बनकर फूड बास्केट का वितरण करें, जिससे गरीब और टीवी से बीमार व्यक्ति की मदद हो सके। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति निश्चय मित्र बनकर फूड…
– ग्रामोदय से ही अभ्युदय मप्र का संकल्प होगा साकार: सिसोदिया – सरकार और ग्रामों के बीच सेतु बने जन अभियान: जिला सीईओ – जन अभियान परिषद का जिला स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अंतर्गत कार्यशाला आयोजित भिण्ड, 14 जनवरी। सरकार की बहुत सारी योजनाएं हैं, इन योजनाओं को सुचारू रूप से ग्रामीण स्तर तक चलने हेतु कई विभाग कम कर रहे हैं, जन अभियान परिषद का भी यह दायित्व है कि इन योजनाओं का प्रचार प्रसार ग्राम के आखिरी व्यक्ति तक करें। जिससे कि विकसित मप्र की अवधारणा को पूर्ण किया जा सके। यह बात भिण्ड सदर विधायक नरेन्द्र…
भिण्ड, 14 जनवरी। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बारीकी से खरीदी व्यवस्था देखी एवं शासन के निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र में बेचने आये कुछ किसानों से चर्चा कर उनसे फिडबेक भी लिया। निरीक्षण में प्रमुख रूप से उन्होंने खरीदे गये धान की स्टेकिंग, बारदानों की उपलब्धता, तौल मशीन, किसानों को भुगतान, किसानों के लिए सुविधा, एफएक्यू आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शासन की नीति के अनुरूप व्यवस्था एवं खरीदी किये जाने के कड़े निर्देश दिए। पत्रकार विक्रम जादौन के ताऊ…
– जिला स्तरीय श्रमिक कन्वेंशन 31 को भिण्ड, 14 जनवरी। श्रमिकों कर्मचारियों को अधिकार विहीन बनाने वाले 4 श्रम संहिताओं के विरोध में मेहनतकश श्रमिकों कर्मचारियों को राष्ट्रीय हड़ताल में अधिक संख्या में शामिल कराने के लिए सीटू जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष विनोद सुमन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव एवं राज्य कमेटी के सदस्य अनिल दौनेरिया ने कहा कि 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल की व्यापक तैयारी के लिए भिण्ड जिला में दो चरण में तैयारी करने का निर्णय लिया गया। प्रथम चरण 17 से 31 जनवरी को…
– निर्वाचन अधिकारी हुए पत्रकारों से मुखातिब भिण्ड, 14 जनवरी। स्टेट समय गोहद अभिभाषक संघ न्याय के मन्दिर में पक्षकारों को न्याय दिलाने के लिए पैरवी कर रहा एक लंबे समय से जनता को शीघ्र न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले गोहद अभिभाषक संघ, संघ की समस्याओं का न्यायालयीन व शासन व प्रशासन स्तर की समस्याओं का निराकरण के लिए अपने नेतृत्व यानि प्रतिनिधि का चुनाव करने जा रहा है। गोहद अभिभाषक संघ चुनाव निर्वाचन अधिकारी रवि मुद्गल, सह प्रभारी धर्मेन्द्र श्रीवास्तव एवं पीके वर्मा पत्रकारों से मुखातिब हुए और चुनाव की तैयारियों से अवगत कराया। निर्वाचन की…
भिण्ड, 14 जनवरी। पोलियो क्लीनिक भिण्ड में पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया। यह दिवस भारतीय सेना के प्रथम आर्मी चीफ फील्ड मार्शल स्व. केएम करियप्पा के 14 जनवरी 1953 में सेवानिवृत्त होने पर उनकी याद में मनाया जाता है। पूर्व सैनिक दिवस हमेशा ग्वालियर स्टेशन हैडक्वाटर में मनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष सर्दी और कोहरा ज्यादा होने से भिण्ड में ही मनाया गया। ग्वालियर से 115 इनफेर्टी ब्रिगेड के कमाण्डर ब्रिगेडियर धीरज रामानंद अपनी सैन्य टुकड़ी के साथ भिण्ड पहुंचकर सभी वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया तथा पूर्व सैनिकों वीर नारियों को सरकार द्वारा दी जाने…
– विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज एवं महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा भिण्ड, 14 जनवरी। भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने गत दिवस भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की तथा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जन कल्याणकारी योजनाओं क क्रियान्वयन तथा भविष्य की विकासात्मक संभावनाओं को लेकर अत्यंत सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नगर निगम के सीमांकन और आगामी योजना पर चर्चा की। साथ ही मेडिकल कॉलेज एवं महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए उनके संज्ञान…
भिण्ड, 14 जनवरी। गोहद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगरीय निकाय उपचुनाव नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी गंगाश्री के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है, उनकी पार्टी जनमत पर चुनाव लड़ती है, जबकि भाजपा शासन-प्रशासन की मदद से चुनाव लड़ती है। लेकिन इस बार भाजपा को किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करने दिया जाएगा। जनसंपर्क एवं सभा के दौरान ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, गोहद विधायक केशव देसाई, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व नप अध्यक्ष डॉ. रणवीर…
भिण्ड, 14 जनवरी। सकल हिन्दू समाज द्वारा 15 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन पुरानी कचहरी के पीछे मैदान पर किया जाएगा। जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज (पीठाधीश्वर द्वारिका, शारदा एवं ज्योर्तिमठ) के आशीष वचनों से सनातन धर्म व संस्कृति की व्याख्या सुनने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक प्रेमशंकर जी मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। विराट हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित के लिए स्वयं सेवकों द्वारा घर घर जाकर आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं तथा प्रचार प्रसार की कड़ी में प्रचार रथ को रवाना किया गया है,…
भिण्ड, 14 जनवरी। दबोह स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर प्रांगण में आगामी 18 जनवरी रविवार को आयोजित होने वाले विशाल सकल हिन्दू समाज सम्मेलन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सकल हिन्दू समाज के कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के सदस्य गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल देकर और निमंत्रण पत्र बांटकर अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। इस जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोना…

