- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 15 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में लहार तहसील के शा. उमावि असवार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी ऋषिकांत त्यागी एवं प्राचार्य हरीबाबू दीक्षित मौजूद रहे। शिविर के दौरान सीएचसी लहार के लैब टैक्निशियन विवेक दीक्षित द्वारा तीस बच्चों एवं समस्त स्टाफ का रक्त परीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन समेत अन्य जांचों के लिए ब्लड के सैंपल लिए गए। लैब टैक्नीशियन विवेक दीक्षित ने बताया कि अभी सभी के सैंपल ले लिए गए हैं और दो से तीन…
भिण्ड, 15 जनवरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जेष्ठ भ्राता नारायण यादव दादा दयालू के जन्मदिन पर मेहगांव क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी रामू शिवहरे ने अपने मित्रों के साथ राजाराम पैलेस उज्जैन में उनको पुष्पगुक्ष भेंट कर शुभकामनाएं दीं। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ज्येष्ठ भ्राता नारायण यादव दादा दयालू का जन्मदिन राजाराम पैलेस में बड़ी धूमधाम के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस मौके पर नारायण यादव दादा दयालू ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश से आये कार्यकर्ताओं द्वारा मिली शुभकामनाओं से अभिभूत हूं, बाबा महाकाल से यही प्रार्थना करता हूं कि…
भिण्ड, 15 जनवरी। नवजीवन संस्कार सेवा समिति ने एक जरूरतमंद विधवा महिला को उसकी आजीविका के लिए सिलाई मशीन भेंट की। संगठन के सदस्यों ने बताया कि उक्त महिला मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। उसने बताया कि उसे सिलाई करना आता है लेकिन उनके पास मशीन नहीं है तो नवजीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा तत्काल उसे सिलाई मशीन भेंट की गई। नवजीवन संस्कार सेवा समिति ने इससे पहले भी पांच सिलाई मशीन और एक ट्रैक सूट सिलने की मशीन जरूरतमंद बिना मां-बाप की बेटी को दान की, ताकि वह ट्रैक सूट सिलकर अपना रोजगार स्थापित कर…
भिण्ड, 15 जनवरी। दबोह क्षेत्र के ग्राम कैमरा, सींगपुरा में आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक 51 कुण्डीय विशाल विष्णु महायज्ञ, रामकथा एवं कन्या विवाह महोत्सव पर कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। यह धार्मिक अनुष्ठान 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 23 जनवरी तक चलेगा। शोभा यात्रा में वातावरण भक्तिमय दिखा। इस दौरान भाजपा मण्डल महामंत्री राव साहब गुर्जर ने अपनी टीम के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर धर्म के प्रति आस्था प्रकट की। गुर्जर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और समरसता का संचार होता है। आयोजन में श्रीधाम…
भिण्ड, 15 जनवरी। तीन माह पूर्व गोहद थाना क्षेत्र के खडेर मौजा में हुई युवक की हत्या के मामले में मृतक के पिता ने आरोपियों को शीघ्र पकड़ने एवं सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने एसडीओपी महेन्द्र गौतम को लिखित शिकायत की है। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि 14 जनवरी को रात्रि एक से 2 बजे के बीच आधा दर्जन के आसपास बदमाशों ने घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों के भौंकने के कारण घर वालों के जागने से वह लोग भाग निकले। यह लोग बड़ी वारदात व हत्या करने के नियत से घर पर…
भिण्ड, 15 जनवरी। सबलगढ़ में 11 से 13 जनवरी तक चले मप्र किसान सभा राज्य सम्मेलन में आखिरी दिन गोहद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम नारायण माहौर को पुन: प्रदेश उपाध्यक्ष चुन लिया हैं। बताया गया है कि प्रदेश में जारी किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है, खाद के लिए किसानों को लाइन में लगने के बावजूद परेशानी का सामना करना पड़ा, मडियो में किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिला तथा बेमौसम वर्षात के कारण पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ परंतु भरपाई के रूप में किसानों को कुछ नहीं मिला, भूमि अधिग्रहण…
भिण्ड, 15 जनवरी। नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित पार्षद पद के उपचुनाव कराने के लिए 16 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुकाबला मुख्य रूप से सीधा भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ही होना है। कलेक्टर ने किया शुष्क दिवस घोषित कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा ने मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र 24 दिसंबर 2025 एवं मप्र शासन वाणिज्यिक कर विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र 15 दिसंबर 2025 में दिए गए निर्देशानुसार जिले में नगर…
भिण्ड, 15 जनवरी। आलमपुर क्षेत्र के कई गांव में मुक्तिधामों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। जिससे ग्रामीण लोगों मृत व्यक्तियों का अंतिम संस्कार करने में परेशानी होती है। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने शासन प्रशासन से आलमपुर क्षेत्र के गांवों के मुक्तिधामों की हालत सुधरबाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कई गांव में अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पर बने चबूतरा एवं टीनशेड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और मुक्तिधाम सहित चबूतरे पर कटीली झाड़ियां और खरपतवार खड़ा है। ऐसे में लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी होती है। बताया गया है कि आलमपुर के…
– जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकान तथा मदिरा की विक्री रहेगी बंद भिण्ड, 15 जनवरी। मप्र राजपत्र (असाधारण) 14 फरवरी 2025 के अनुसार आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। वर्ष 2025-26 के आबकारी ठेकों के निष्पादन की शर्तों में तदनुसार उपबंधित भी किया गया है। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने मप्र आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों तथा एफएल-3 होटलबारों एवं एफएल-9, 9ए, डी-1, सीएस-1बी एवं बी-3 इर्काइयां एवं स्टोरेज मद्यभाण्डागार को संपूर्ण दिवस पूर्णत: बंद रखा जाना…
भिण्ड, 15 जनवरी। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में भागीरथपुरा इंदौर की घटना एवं पानी के गुणवत्ता के आंकड़ों को लेकर गोल मार्केट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर 17 जनवरी को सुबह 11 से 4 बजे एक दिवसीय उपवास किया जाएगा। प्रेस को जानकारी देते हुए संतोष त्रिपाठी ने बताया कि उपवास कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के भाषण का सीधा प्रसारण स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समस्त ब्लॉक…

