– विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज एवं महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
भिण्ड, 14 जनवरी। भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने गत दिवस भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की तथा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जन कल्याणकारी योजनाओं क क्रियान्वयन तथा भविष्य की विकासात्मक संभावनाओं को लेकर अत्यंत सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नगर निगम के सीमांकन और आगामी योजना पर चर्चा की। साथ ही मेडिकल कॉलेज एवं महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए उनके संज्ञान में लाए। इसके बाद विधायक कुशवाह ने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात कर उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।


