भिण्ड, 14 जनवरी। सकल हिन्दू समाज द्वारा 15 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन पुरानी कचहरी के पीछे मैदान पर किया जाएगा। जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज (पीठाधीश्वर द्वारिका, शारदा एवं ज्योर्तिमठ) के आशीष वचनों से सनातन धर्म व संस्कृति की व्याख्या सुनने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक प्रेमशंकर जी मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
विराट हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित के लिए स्वयं सेवकों द्वारा घर घर जाकर आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं तथा प्रचार प्रसार की कड़ी में प्रचार रथ को रवाना किया गया है, जिससे गांव-गांव जाकर उपस्थिति की अपील की जा रही है। 15 जनवरी को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में नया बस स्टैण्ड अम्बेडकर पार्क से 251 कलश की यात्रा निकाली जाएगी, जसे नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुरानी कचहरी के पीछे मैदान पर पहुंचेगी। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा वर्ग टोली बनाकर नगर व ग्रामीण छेत्र में सनातन धर्म व संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। नगर को पोस्टर बैनरों से सजाया गया है। भगवा ध्वज से नगर को भगवामय हो गया है। गोहद नगर के छेकुर हनुमानजी, सीताराम जी, मार्कण्डेश्वर मन्दिर, शनि मन्दिर सहित 18 वार्डो में स्थित मन्दिरों में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
गोरमी में विराट हिन्दू सम्मेलन 15 को
भिण्ड जिले के गोरमी कस्बे में सकल हिन्दू समाज द्वारा 15 जनवरी को शा. उमावि परिसर में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में साध्वी सरस्वती दीदी का सान्निध्य प्राप्त होगा, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। दोनों सम्मेलनों में अंचल के संतजन, प्रबुद्धजन, नागरिक, मातृशक्ति एवं हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाएगा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


