– निर्वाचन अधिकारी हुए पत्रकारों से मुखातिब
भिण्ड, 14 जनवरी। स्टेट समय गोहद अभिभाषक संघ न्याय के मन्दिर में पक्षकारों को न्याय दिलाने के लिए पैरवी कर रहा एक लंबे समय से जनता को शीघ्र न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले गोहद अभिभाषक संघ, संघ की समस्याओं का न्यायालयीन व शासन व प्रशासन स्तर की समस्याओं का निराकरण के लिए अपने नेतृत्व यानि प्रतिनिधि का चुनाव करने जा रहा है। गोहद अभिभाषक संघ चुनाव निर्वाचन अधिकारी रवि मुद्गल, सह प्रभारी धर्मेन्द्र श्रीवास्तव एवं पीके वर्मा पत्रकारों से मुखातिब हुए और चुनाव की तैयारियों से अवगत कराया। निर्वाचन की प्रकिया आरंभ हो चुकी है।
गोहद अभिभाषक संघ चुनाव में निर्वाचन अधिकारी ने अभिभाषक संघ सभगार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि गोहद अभिभाषक संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामस्वरूप कुशवाह, विकास कांकर, मुंशी सिंह यादव, उपाध्यक्ष पद पर एक मात्र फार्म शेष रहने पर राजवीर गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सचिव पद पर कृष्णकांत शुक्ला, बृजराज सिंह गुर्जर, सहसचिव पद पर प्राची जैन निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। कोषाध्यक्ष पद पर रवि माहौर, तिलक सिंह राजौरिया, पंकज मिश्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अहिवरन सिंह मौर्य, एसके विमल, रामलखन सिह कंषाना, मधु माहौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां मतदान 16 जनवरी को होगा एवं मतदान पश्चात मतगणना होगी तथा चुनाव परिणामों की घोषणा होगी। पत्रकार वार्ता में निर्वाचन अधिकारी रविशंकर मुदगल, प्रवेश वर्मा, महबूब खान, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र जादौन, राघवेन्द्र तोमर, संजय राठौर, अशोक पचौरी उपस्थित थे।


