- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 14 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद असवार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजि की गई। जिसमें समाजसेवी ऋषिकांत त्यागी एवं अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नीलेश भारद्वाज (नीलू) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजसेवी ऋषिकांत त्यागी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि सफलता का वह मंत्र है जो हर हारते हुए इंसान में नई ऊर्जा भर देता है। विवेकानंद का मानना था कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप…
– बीच बचाओ कराने आए 11 साल के बेटे का सिर फोड़ा भिण्ड, 14 जनवरी। मौ थाना क्षेत्र के सौरा गांव में ट्यूबवैल पर 45 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह मृतक के भाई से आरोपियों की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस वारदात में मृतक 11 वर्षीय बेटे पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुससार राजकुमार उर्फ छुन्ना गुर्जर उम्र 45 वर्ष अपने परिवार के साथ गांव के बाहर खेत पर बने…
भिण्ड, 14 जनवरी। आलमपुर थाना क्षेत्र के गांगेपुरा गांव में बीती देर रात एक नवयुवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गांगेपुरा निवासी आशीष दौहरे उम्र 22 वर्ष पुत्र अमर सिंह दौहरे ने मंगलवार की देर रात अपने घर के अंदर बने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि मृतक इकलौता लड़का था और ग्वालियर रहकर तैयारी कर रहा था। मकर संक्रांति को लेकर वह दो दिन पूर्व ही अपने घर लौटा था। मृतक के पिता अमर सिंह दौहरे गुजरात में रहकर किसी कंपनी में नौकरी करते…
भिण्ड, 14 जनवरी। जिले में इंटरनेट मीडिया पर समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर वायरल एक रील को लेकर राजपूत समाज की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए देहात थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फरियादी विजय पुत्र परमाल सिंह धाकरे निवासी राठौर गली भीमनगर ने देहात थाने में शिकायत की है कि बुधवार को वह कुम्हरौआ रोड की ओर जा रहा था, इसी दौरान उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक…
भिण्ड, 14 जनवरी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत बकाया राशि वसूली के लिए घर-घर जाकर बिजली कर्मचारी और अधिकारी राजस्व वसूली में लगे हैं। कंपनी के सभी वृत्त कार्यालयों में समीक्षा बैठकें आयोजित कर मैदानी स्तर पर राजस्व वसूली की वृद्धि के प्रयास तेज कर दिए हैं। सभी मैदानी अधिकारियों को बकाया राशि वसूली करने, भू-राजस्व संहिता के अंतर्गत सी-फार्म एवं कुर्की करने, बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने निर्देश दिए हैं कि…
– राकेश अचल इस समय देश को औपनिवेशिक विरासत से छुटकारा दिलाने के नजरिये के साथ काम कर रही भारत की सरकार न जाने क्या-क्या नया करने वाली है। औपनिवेशिक विरासत से मुक्ति की इसी सनक में सात रेस कोर्स रोड का नाम सात लोक कल्याण मार्ग किया जा चुका है। राजपथ का नाम भी बदलकर कर्तव्य पथ किया जा चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय को सेवा तीर्थ बना दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया कार्यालय यानि नया सेवा तीर्थ बनकर लगभग तैयार है। आज से सूर्य की दिशा बदल चुकी है, देश मकर संक्रांति मना रहा है, अब…
– 5 मार्च, 29 जुलाई और 11 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश भिण्ड, 13 जनवरी। मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल की अधिसूचना 30 मार्च 1999 से जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित करने के अधिकार जिला कलेक्टर को प्रदाय किए गए हैं। उक्त अधिसूचना द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने ने वर्ष 2026 के लिए संपूर्ण जिला भिण्ड में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। साथ ही समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर 14 जनवरी मकर संक्रांति पर रहेगा अवकाश की खबर निराधार है। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा 5 मार्च गुरूवार को होली का…
भिण्ड, 13 जनवरी। अड़ोखर खण्ड अंतर्गत मंडल अड़ोखर का विराट हिंदू सम्मेलन अजी मां गार्डन में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता 1008 रामदास महाराज दंदरौआ सरकार ने की। 1008 शांतिदास महाराज, आजी मां शक्तिपीठ के संत 1008 गुरुदेव गिरी, मुख्य अतिथि कृष्णकाता तोमर एवं मुख्य वक्ता रामवीर सिंह कौरव आदि की उपस्थित में सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता पूजन के उपरांत अतिथियों का परिचय अभिलाख सिंह ने कराया। संचालन रघुराज सिंह सिकरवार ने किया। प्रारंभ में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अड़ोखर के भैया बहनों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि कृष्णकांता तोमर ने नारी सशक्तिकरण पर…
– प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाण पत्र भिण्ड, 13 जनवरी.मनीष दुबे। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान भिण्ड में कौशल दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला उद्योग विभाग के समन्वयक अश्वनी शर्मा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से पंकज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात प्रभारी निदेशक जितेन्द्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण मुख्य अतिथि एवं निदेशक के कर-कमलों से किया गया। कार्यक्रम का…
भिण्ड, 13 जनवरी। मप्र शासन आयुष विभाग से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह के नेतृत्व में आयुष विभाग भिण्ड द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं योग शिविर का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मन्दिर ग्राम बरहद में किया गया। इस शिविर में योग प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को ‘सूर्य नमस्कार एवं अन्य सामान्य परन्तु दैनिक जीवन में लाभकारी योग आसन कराए गए। इसी प्रकार ग्राम आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुरावली एवं लहार में भी विशेष योग शिविर का आयोजन छात्रों के लिए किया गया तथा अटेर ब्लॉक…

