– जिला स्तरीय श्रमिक कन्वेंशन 31 को
भिण्ड, 14 जनवरी। श्रमिकों कर्मचारियों को अधिकार विहीन बनाने वाले 4 श्रम संहिताओं के विरोध में मेहनतकश श्रमिकों कर्मचारियों को राष्ट्रीय हड़ताल में अधिक संख्या में शामिल कराने के लिए सीटू जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष विनोद सुमन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई।
इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव एवं राज्य कमेटी के सदस्य अनिल दौनेरिया ने कहा कि 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल की व्यापक तैयारी के लिए भिण्ड जिला में दो चरण में तैयारी करने का निर्णय लिया गया। प्रथम चरण 17 से 31 जनवरी को दोपहर 3 बजे भिण्ड जिला मुख्यालय पर मेहनतकश जनता कन्वेंशन तक चलेगा, जिसमें कार्यकताओं के बीच 4 श्रम संहिताओं की जानकारी पहुंचाने के लिए राज्य कार्यालय से 650 किताबों को मंगवाया गया है, जो कार्यकर्ताओं को अध्ययन कराने के लिए आ चुकी हैं, 5 हजार पर्चा का वितरण किया जाएगा। दूसरे भाग में किसानों, नौजवानों, अन्य श्रमिकों को शामिल करने के लिए अभियान 2 से 10 फरवरी तक चलाया जाएगा। राष्ट्रीय हड़ताल के आह्वान पर भिण्ड जिला मुख्यालय पर 12 फरवरी गुरुवार को लोकनिर्माण विभाग से दोपहर 12 बजे जलूश शुरू होकर जिलाधीश कार्यालय के लिए निकलेगा। प्रथम चरण में सीटू जिला पदाधिकारी मण्डल के विभिन्न स्थानों पर बैठक करने की जिम्मेदारी लगाई गई है। जिसमें 17 जनवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे नई गल्ला मंडी भिण्ड में जिला अध्यक्ष विनोद सुमन, जिला सचिव रामौतार नरवरिया, 17 जनवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे रौन में जिला महासचिव अनिल दौनेरिया, जिला उपाध्यक्ष साधना भदौरिया, 18 जनवरी रविवार को गोहद अम्बेडकर पार्क में जिला कोषाध्यक्ष उदय सिंह श्रीवास, जिला सचिव सीमा जाटव, जिला अध्यक्ष विनोद सुमन, 19 जनवरी सोमवार को पुराने थाने के पीछे पब्लिक सैंट्रल स्कूल में जिला अध्यक्ष विनोद सुमन, जिला उपाध्यक्ष साधना भदौरिया, जिला महासचिव अनिल दौनेरिया, 20 जनवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे लोकनिर्माण विभाग मन्दिर भिण्ड में जिला सचिव नदीम खान, राजेश गोला, जिला उपाध्यक्ष साधना भदौरिया, अशोक शर्मा, सेवाराम कुशवाहा, जिला कमेटी सदस्य रेखा श्रीवास्तव, 28 जनवरी बुधवार को मंगला देवी मन्दिर लहार में दोपहर एक बजे जिला महासचिव अनिल दौनेरिया, जिला उपाध्यक्ष साधना भदौरिया, अशोक शर्मा, 31 जनवरी शनिवार को भिण्ड में 2 बजे मेहनतकश वर्ग का कनेक्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें अन्य संगठनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उन संगठनों के राज्य स्तरीय नेता संबोधित करेंगे।

