- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला स्विट्जरलैंड की विदेश यात्रा पर हुए रवाना – मेहगांव की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर किया अभिवादन भिण्ड, 17 जनवरी.मनीष दुबे । मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग राकेश शुक्ला सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्विट्जरलैंड यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र मेहगांव स्थित बंगले से विदेश यात्रा के लिए प्रस्थान किया। मेहगांव विधानसभा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, पुष्प वर्षा कर मंत्री को विदेश यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर…
– ग्राम परा में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित भिण्ड, 17 जनवरी। एक हों, संगठित हों, राष्ट्रहित में अग्रसर हों, इसी मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भिण्ड जिले के परा में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिवांशु जी ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत की शक्ति उसकी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और संगठित चेतना में निहित है। जब समाज एकजुट होकर राष्ट्रहित…
भिण्ड, 17 जनवरी.मनीष दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में गोल मार्केट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम कर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार रणजीत सिंह कुशवाह को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि इंदौर की भागीरथपुरा में दूषित जल पीने से 24 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा लोग बीमार हैं, उक्त दूषित जल पीने की आपदा से करीब तीन हजार लोग पीड़ित हैं। हमारे भिण्ड शहर में भी ज्यादातर वार्डों में पीने…
भिण्ड, 17 जनवरी। मौ नगर में शनिवार को सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से किया गया। सम्मेलन में नगर से बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा। सम्मेलन की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें भजन, देशभक्ति गीत, लोकनृत्य एवं धार्मिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। बच्चों और युवाओं की प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू…
– ग्राम पंचायत मछंड प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच असनेट सहित दो दर्जन से अधिक लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए शामिल भिण्ड, 17 जनवरी। लहार विधानसभा में कांग्रेस का एक जत्था लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के सामने महारानी मां राधारानी जनसेवक भवन में भाजपा में शामिल हुए। जिनका विधायक ने माल्यार्पण एवं गले लगाकर स्वागत किया। विधायक अम्बरीश शर्मा कहा कि जो लोग आज हमारे परिवार में शामिल हुए हैं, हम उनका हृदय से स्वागत करते हैं, पार्टी ही हमारा परिवार है, आज से इन सबकी चिंता करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर पूर्व सरपंच असनेट दिलीप सिंह…
– गणमान्य नागरिकों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन भिण्ड, 17 जनवरी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. लक्ष्मी नारायण शर्मा के सुपुत्र एवं डॉ. रामबाबू शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, पत्रकार राकेश शर्मा व शशिकांत शर्मा के भाई वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्त असिस्टेंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. राधाकृष्ण शर्मा के आकस्मिक निधन के उपरांत शनिवार को इटावा रोड स्थित कुशवाह कॉलोनी में उनके निज निवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। हृदय गति रुक जाने से 13 जनवरी को हुए उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में…
– संयुक्त कलेक्टर की उपस्थिति में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 17 जनवरी.मनीष दुबे। विकास खण्ड लहार में जिला परियोजना समन्वयक भिण्ड महेन्द्र सिंह सौजन्या (संयुक्त कलेक्टर भिण्ड) की उपस्थिति में, कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र लहार पर शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भिण्ड जिले के समस्त ब्लॉकों के खण्ड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) एवं विकास खण्ड लहार के समस्त जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी और जन शिक्षकों की उपस्थिति में विभाग में वर्तमान समय में प्रचलित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा वैठक में जिला परियोजना समन्वयक भिण्ड ने अध्यनरत सभी छात्र एवं छात्राओं की…
भिण्ड, 17 जनवरी। मौ नगर में शंकरजी मन्दिर कलार वाला कुआं पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास पं. श्यामसुंदर मिश्रा ने अपने प्रवचनों में कहा कि संसार में प्रभु का भजन करने से ही मानव जीवन सफल होता है और अंतत: मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान पं. श्यामसुंदर मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन बड़ा दुर्लभ है। यदि इस जीवन में भगवान का स्मरण, नाम जप और भक्ति नहीं की गई, तो जीवन का उद्देश्य अधूरा रह जाता है। उन्होंने कहा कि भक्ति मार्ग सबसे सरल और श्रेष्ठ…
– पूर्व मुख्यमंत्री ज्योती बसू स्मृति दिवस पर बैठक आयोजित भिण्ड, 17 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री ज्योती बसू स्मृति दिवस पर नवीन कृषि उपज मण्डी भिण्ड में ब्रजमोहन कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने कहा कि कामरेडों का मुख्य लक्ष्य जनता की भलाई करना है, इसके लिए कामरेडों की विचार धारामक समझ स्पष्ट होनी चाहिए, सामाजिक परिवर्तन के लिए जनता में क्रांतिकारी चेतना का प्रचार प्रसार करके ही जनता की सहभागिता से बदलाव लाना कामरेड का उद्देश्य है, इसके अतिरिक्त कम्युनिस्टों के जीवन का कोई उद्देश्य नहीं है। यह वाक्य…
भिण्ड, 17 जनवरी। मालनपुर के समीप संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर प्रांगण में ब्रह्मा भोजन एवं विश्व शांति हेतु ध्यान का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मालनपुर के आसपास की कंपनियों में से वरिष्ठ अधिकारीगण पधारे और कुछ आस-पास के पत्रकार तथा वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। जिनके द्वारा विश्व ध्यान दिवस पर ध्यान कक्ष में विश्व को शांति का दान दिया गया एवं भोजन का भी कार्यक्रम रखा गया। संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति ने सभी अतिथियों का भरपूर स्वागत किया और पूरे विश्व की आत्माओं…

