– संयुक्त कलेक्टर की उपस्थिति में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित
भिण्ड, 17 जनवरी.मनीष दुबे। विकास खण्ड लहार में जिला परियोजना समन्वयक भिण्ड महेन्द्र सिंह सौजन्या (संयुक्त कलेक्टर भिण्ड) की उपस्थिति में, कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र लहार पर शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भिण्ड जिले के समस्त ब्लॉकों के खण्ड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) एवं विकास खण्ड लहार के समस्त जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी और जन शिक्षकों की उपस्थिति में विभाग में वर्तमान समय में प्रचलित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
समीक्षा वैठक में जिला परियोजना समन्वयक भिण्ड ने अध्यनरत सभी छात्र एवं छात्राओं की अपार आईडी, शत-प्रतिशत बनाने एवं ड्रॉपबॉक्स (डाइज) में बच्चों को इंपोर्ट कर नामांकन की दर को बढ़ाने की कार्रवाई तीन दिवस में पूर्ण करने कड़े निर्देश दिए। साथ ही आधार अपडेशन का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने, गणवेश खाता अपडेशन का कार्य एवं सीएम हेल्पलाइन का संतुष्टिपूर्ण निराकरण समय सीमा में पूर्ण करने और उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षरों का सर्वे कार्य लक्ष्यानुसार शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित सभी बीआरसी, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारियों और जनशिक्षको को दिए। समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
समीक्षा बैठक में खण्ड स्त्रोत समन्वयकों अजय कुमार झा लहार, पीएस तोमर रौन, रंधौर सिंह यादव भिण्ड, अनिल दिवाकर मेहगांव, विजय शर्मा गोहद एवं अशोक तिवारी अटेर, बीएसी उमाशंकर त्रिपाठी, अनीता गुनकर, ब्लॉक सह समन्वयक साक्षरता जानकी नंदन समाधिया, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी जेआर निराला दबोह, प्रदीप शर्मा लहार, डॉ. जेपी बघेल बैसपुरा, एचएन दीक्षित असवार, अजय कुस्तवार देवरी, जितेन्द्र सिंह अजनार एवं जनशिक्षकों में गेमलार सिंह राजपूत आलमपुर, मुकेश कुमार दूरबार, नरेन्द्र सिंह कौरव, जेपी कुशवाह दबोह, संजीव गुप्ता, शिवमंगल दुबे देवरी, भगवान सिंह निरंजन असवार, शैलेन्द्र गुप्ता बैसपुरा, बृजेन्द्र सविता, सलीम खान, संतोष परिहार, संदीप शिवहरे लहार, मुलायम सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी अजनार सहित समस्त कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।


