भिण्ड, 17 जनवरी। मालनपुर के समीप संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर प्रांगण में ब्रह्मा भोजन एवं विश्व शांति हेतु ध्यान का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मालनपुर के आसपास की कंपनियों में से वरिष्ठ अधिकारीगण पधारे और कुछ आस-पास के पत्रकार तथा वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। जिनके द्वारा विश्व ध्यान दिवस पर ध्यान कक्ष में विश्व को शांति का दान दिया गया एवं भोजन का भी कार्यक्रम रखा गया। संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति ने सभी अतिथियों का भरपूर स्वागत किया और पूरे विश्व की आत्माओं के मन की शांति के लिए शुभकामनाएं रखने की प्रेरणा दी। इस प्रकार संस्थान में रहने वाले भाई बहनों ने यह भी बताया जनवरी मास विशेष पूरे विश्व की शांति हेतु एक तारीख से लेकर 31 तारीख तक 18 घएटे का योग चलता है। सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक हर भाई बहन अपने-अपने समय पर ध्यान कक्ष में बैठकर सभी आत्माओं हेतु शांति का दान करते हैं और ऐसा करने से उनको बहुत ही अच्छा लगता है। ऐसा लगता है चारों तरफ शांति ही शांति है। अनुभव यह भी कहता है जो हम देते हैं वह हमें मिलता है। इस प्रकार ब्रह्माकुमारी संस्थान की डेढ़ सौ से अधिक देशों में चल रही हर शाखा में ब्रह्माकुमार ब्रह्माकुमारियों द्वारा ध्यान किया जाता है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


