भिण्ड, 17 जनवरी। मौ नगर में शंकरजी मन्दिर कलार वाला कुआं पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास पं. श्यामसुंदर मिश्रा ने अपने प्रवचनों में कहा कि संसार में प्रभु का भजन करने से ही मानव जीवन सफल होता है और अंतत: मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कथा के दौरान पं. श्यामसुंदर मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन बड़ा दुर्लभ है। यदि इस जीवन में भगवान का स्मरण, नाम जप और भक्ति नहीं की गई, तो जीवन का उद्देश्य अधूरा रह जाता है। उन्होंने कहा कि भक्ति मार्ग सबसे सरल और श्रेष्ठ मार्ग है, जिसके माध्यम से व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो सकता है। उन्होंने श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन से प्रेम, करुणा, सत्य और धर्म का संदेश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में प्रभु के आदर्शों को अपनाएं और सत्कर्म के मार्ग पर चलें।
भागवत कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और जयकारों से पंडाल गूंज उठा। कथा श्रवण के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा कथा व्यास का सम्मान एवं सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। शांतिपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में कथा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


