भिण्ड, 17 जनवरी। मौ नगर में शनिवार को सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से किया गया। सम्मेलन में नगर से बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा। सम्मेलन की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें भजन, देशभक्ति गीत, लोकनृत्य एवं धार्मिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। बच्चों और युवाओं की प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर शिक्षा, संस्कार और संगठन के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि सकल हिन्दू सम्मेलन जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित एवं समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। सम्मेलन में महिला शक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्मेलन का समापन हुआ।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


