- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– भरसूला में आयोजित हुई जिला समिति की कार्यशाला दतिया, 19 जनवरी। विद्याभारती मध्यभारत प्रांत से संबद्ध ग्राम भारती शिक्षा समिति की एक दिवसीय कार्यशाला सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय भरसूला में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद पुजारी ने कहा कि हम सरस्वती शिशु मन्दिर के माध्यम से अपने गांव को आदर्श, स्वावलंबी, स्वच्छ और समरस बनाएं। गांव में सामाजिक समरसता कुटुम्ब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने विद्यारंभ संस्कार प्रवेश अभियान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम संसाधन वृद्धि आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और चर्चा की। प्रांतीय उपाध्यक्ष मुरलीधर…
– न्यायालय ने 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया ग्वालियर, 19 जनवरी। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ग्वालियर निशांत मिश्रा की अदालत ने नगर निगम ग्वालियर के आवेदन पर अवैध कॉलोनी काटने वाले आरोपी आरोपी त्रिलोकचन्द्र पुत्र बाबूलाल किरार उम्र 58 वर्ष निवासी विनय नगर सेक्टर-2, थाना बहोड़ापुर जिला ग्वालियर को मप्र नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 292-ग में तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे एडीपीओ अजय कुमार शर्मा प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त नगर निगम ग्वालियर के कार्यालय से भवन अधिकारी…
भिण्ड, 18 जनवरी। जिले के ऊमरी कस्बे में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-552 से अतिक्रमण को हटवाया। लंबे समय से सड़क पर फैले अवैध कब्जों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिस पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हाईवे को अतिक्रमण मुक्त कराया। ऊमरी कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क और सड़क किनारे टीनशेड, पक्के निर्माण व सामान फैलाकर हाईवे को अवैध रूप से घेर लिया गया था। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले पूरी प्रक्रिया अपनाई। राजस्व…
– लखनऊ जाते समय विधायक निवास पर रुके विधानसभा अध्यक्ष भिण्ड, 18 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर से लखनऊ जाते समय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पर रुके, जहां विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तोमर से क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने विकास कार्यों को लेकर उनसे लंबी चर्चा की, उन्होंने नगर पालिका से नगर निगम की स्वीकृति के साथ-साथ बताया कि शहर को नगर पालिका की सीमा से लगे कुछ ग्राम पंचायतों को नगर निगम की…
– खेलो एमपी यूथ गेम्स का विधायक कुशवाह ने किया शुभारंभ – विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित भिण्ड, 18 जनवरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलों एमपी यूथ गेम्स का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में राजीव गांधी स्टेडियम भिण्ड में किया। इस अवसर पर 6 खेल विधाओं क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकसी, योगासन में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इस दौरान एसडीओपी रविन्द्र वास्कले, जिला खेल अधिकारी अजीम खान, खेल विभाग से रामबाबू कुशवाह, खेल प्रशिक्षक संजय पंकज सहित…
– बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी बैठक आयोजित भिण्ड, 18 जनवरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने सभी केन्द्राध्यक्षों एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों को विस्तृत निर्देश दिए, ताकि परीक्षाओं का आयोजन बिना किसी बाधा के हो सके। बैठक में जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और संभावित कमियों को दूर…
– लहार विधायक अम्बरीश शर्मा ने माल्यार्पण कर किया स्वागत भिण्ड, 18 जनवरी। लहार विधानसभा के ग्राम रोहनी सींगपुरा में कांग्रेस का एक जत्था लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के समक्ष महारानी मां राधारानी जनसेवक भवन में भाजपा में शामिल हुआ। जिनका विधायक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक शर्मा ने कहा कि जो लोग आज हमारे परिवार में शामिल हुए हैं, हम उनका हृदय से स्वागत करते हैं, पार्टी ही हमारा परिवार है, आज से इन सबकी चिंता करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर इंदलवीर सिंह राजावत, सत्यवीर सिंह राजावत, विकास सिंह राजावत, दीपू सिंह राजावत, गजेन्द्र सिंह…
– विधायक अम्बरीश शर्मा ने दिया आश्वासन, करेंगे हरसंभव मदद भिण्ड, 18 जनवरी। पटेल संघ ने अपनी मांगों को लेकर लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मांगों पर तुरत कार्रवाई के लिए विधायक से चर्चा की। इस मौके पर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी हर संभव मदद करेंगे और जल्द ही आपकी मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर पूरा करवाने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर पटेल संघ ने अपने मांगों के माध्यम से कहा कि मप्र भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 222 के तहत मप्र शासन द्वारा विधिवत तरीके से…
भिण्ड, 18 जनवरी। दबोह क्षेत्र के सुप्रसिद्ध आदिशक्ति जगतजननी मां रणकौशला देवी के सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है। देवी के दरबार में गूंजती भागवत कथा की अमृत वर्षा का लाभ लेने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के विशेष प्रसंग पर मिहोना तहसीलदार अमित दुबे ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने मां रणकौशला देवी के चरणों में मत्था टेका और उसके पश्चात भागवत आरती में सम्मिलित हुए। व्यासपीठ पर विराजमान स्वामी शशिभूषणदास महाराज (चित्रकूट धाम) का पूजन कर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर…
– गेंथरी माता मन्दिर पर विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित भिण्ड, 18 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में आलमपुर के समीप स्थित प्राचीन स्थल (बाराही देवी) गेंथरी माता मन्दिर पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें गेंथरी मंडल की चार ग्राम पंचायतों के करीब एक दर्जन गांव के हिन्दु समाज के हजारों लोग शामिल हुए हैं। विशाल हिन्दू सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर गेंथरी एवं बेलमा गांव के बीच स्थित सिद्ध बाबा मन्दिर से डीजे बैंड के साथ कलश यात्रा शुरू हुई जो गेंथरी…

