– ग्राम पंचायत मछंड प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच असनेट सहित दो दर्जन से अधिक लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए शामिल
भिण्ड, 17 जनवरी। लहार विधानसभा में कांग्रेस का एक जत्था लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के सामने महारानी मां राधारानी जनसेवक भवन में भाजपा में शामिल हुए। जिनका विधायक ने माल्यार्पण एवं गले लगाकर स्वागत किया।
विधायक अम्बरीश शर्मा कहा कि जो लोग आज हमारे परिवार में शामिल हुए हैं, हम उनका हृदय से स्वागत करते हैं, पार्टी ही हमारा परिवार है, आज से इन सबकी चिंता करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर पूर्व सरपंच असनेट दिलीप सिंह उर्फ गोले के साथ अंकुश सिंह चौहान, अवधेश बघेल मटियावली, वीरसिंह गुर्जर मटियावली, राजन सिंह, बृजेश सिंह जादौन, शिवपूजन गुर्जर एवं मछण्ड सरपंच प्रतिनिधि सत्यपाल सिंह भदौरिया, संजू सिंह राजावत लारोल, प्रताप सिंह बघेल, वीरेन्द्र दूरवार, शेरसिंह बघेल, राजीव चुपरा, प्रमोद शर्मा, सुनील दीक्षित, राजेन्द्र सिंह बघेल पूर्व सरपंच मोरखी, अतुल दूरवार, जगदीश सिंह राजावत, सुरेश धाकड़, राजकुमार सिंह सरपंच, छोटू तिगुनायक, बिहारी बौहरे, लल्लूराम दीक्षित आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
प्रताप सिंह उर्फ मन्नू बने सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक
भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीपूसिंह सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रताप सिंह उर्फ मुन्नू को सैनिक प्रकोष्ठ का मछण्ड मंडल संयोजक बनाया गया। जिसके चलते आज लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया।


