- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
📝पण्डित दीपक चौधरी 📞9826231755 भिण्ड, 16 जनवरी। अभिभाषक संघ गोहद के निर्वाचन अधिकारी रविशंकर मुदगल की उपस्थिति में निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण संपन्न हुए गोहद अभिभाषक संघ चुनाव 213 मतदाता थे, जिसमें 197 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान की प्रकिया दोपहर 11 बजे मतदान से आरंभ हुई शाम 4 बजे तक मतदान पूर्ण होने पर मतगणना आरंभ हुई। तदुपरांत विजयी प्रत्याशियों की घोषणा हुई। यहां विभिन्न पदों पर अलग अलग संख्या में मत निरस्त भी हुए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गोहद अभिभाषक संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामस्वरूप कुशवाह 6 मत, विकास कांकर 130 मुंशीसिंह यादव…
– लाड़ली बहना योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बहनों के आत्मसम्मान की गारंटी है : कामना सिंह – जिले की 2.69 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 39.56 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण भिण्ड, 16 जनवरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा माखन नगर जिला नर्मदापुरम में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण किया गया। जिसमें प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को 1836 करोड़ की राशि का अंतरण हुआ। जिसमें भिण्ड जिले की 2 लाख 69 हजार 197 लाड़ली बहनों को 1500 रुपए के…
भिण्ड, 16 जनवरी। जिले की युवा नेतृत्वकर्ता अंशिका मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। 9 से 12 जनवरी तक नईदिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में उन्होंने विकसित भारत विषय पर अपने नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। 12 जनवरी को समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान अंशिका मिश्रा द्वारा प्रस्तुत विचारों का उल्लेख किया। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि देश के नीति निर्माण में युवाओं की सोच को गंभीरता से सुना और महत्व दिया जा रहा…
भिण्ड, 16 जनवरी। दबोह क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज करते हुए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय दबोह में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। जिसमें न केवल रणनीतियों पर चर्चा हुई, बल्कि कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने का आह्वान भी किया गया। बैठक के दौरान पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने अनुशासन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम आदमी परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे…
भिण्ड, 16 जनवरी। राजस्व विभाग ने शुक्रवार की दोपहर कार्रवाई करते हुए उपतहसील के पास स्थित शासकीय जमीन को कब्जाधारियों से मुक्त करवा लिया। उक्त जमीन पर विगत लगभग बीस वर्षों से दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर खेती की जा रही थी। जानकारी के अनुसार आलमपुर-रतनपुरा मुख्य मार्ग पर उपतहसील के पास गौचर जमीन के सर्वे क्र.928 की लगभग तीन बीघा जमीन पर विगत लगभग बीस वर्षों से दबंगों द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही थी। जिसको शुक्रवार को राजस्व विभाग ने कार्रवाई कर मुक्त करवा लिया। नायब तहसीलदार महेश माहौर के निर्देशन में राजस्व अमले द्वारा…
-शिविर में 450 मरीजों ने कराई जांच 75 मरीज ऑपरेशन के लिए हुए चिन्हित भिण्ड, 16 जनवरी। स्व. ब्रजकिशोर बंसल (फर्म राधिका साड़ी) की स्मृति में अग्रवाल समाज द्वारा शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को रतन ज्योति चेरिटेबिल ट्रस्ट के नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा किया गया। जिसमें चार सौ पचार मरीजों के द्वारा रजिस्टे्रशन कराकर नेत्र परीक्षण कराया गया। शिविर को विधिवत आरंभ करने से पूर्व ब्रजकिशोर बंसल की छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया गया। ज्ञात हो कि स्व.ब्रजकिशोर बंसल शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी रहे हैं। तय…
भिण्ड, 16 जनवरी। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र एवं युवा भाजपा नेता वैभव यादव से मेहगांव क्षेत्र के युवा वरिष्ठ समाजसेवी रामू शिवहरे ने अपने मित्रों के साथ उनके निज निवास पर सौजन्य भेंट की। चर्चा के दौरान समाजसेवी शिवहरे ने वैभव यादव के साथ भिण्ड जिले के विकास, सामाजिक मुद्दों और युवा सशक्तिकरण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री के पुत्र से सहयोग का आह्वान किया। वैभव यादव ने सभी की बातें गौर से सुनीं और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख कर आश्वासन…
– अंतिम व्यक्ति की मदद ही सही मायने में अभ्युदय है : जिला समन्वयक – युवाओं का आह्वान अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे जन अभियान: बीसी भिण्ड, 16 जनवरी। स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि उठो जागो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो, उनके इस मूल मंत्र को हमें सभी को अपनाना चाहिए, उनके इसी वाक्य को आत्मसात कर सभी जन अभियान परिषद की समितियां को कार्य करना चाहिए, जिससे कि अभियान की सफलता सुनिश्चित हो सके। यह बात एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा ने मप्र जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आयोजित ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र अभियान के ाासकीय महाविद्यालय सभागार…
– रौन में विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्न भिण्ड, 16 जनवरी। रौन नगर में सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें सिर पर कलश धारण किए हजारों महिलाएं भारत माता की जय, सनातन धर्म की जय के उद्घोष के साथ आगे-आगे भगवा ध्वज, जय श्रीराम के गगनभेदी नारे और पीछे-पीछे श्रद्धालुओं का जनसैलाब चल रहा था। पूरी कलश यात्रा आस्था और उत्साह का प्रतीक बन गई। जैसे-जैसे कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली, वैसे-वैसे जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। घरों की छतों और दुकानों के सामने से होती पुष्प वर्षा ने पूरे माहौल को भक्तिमय…
भिण्ड, 16 जनवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशीष गुप्ता के मार्गदर्शन और निर्देशन में तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय है ‘स्टार्टअप स्थापित करना और कुशल उद्यमी का स्टार्टअप में योगदान’ रखा गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ प्रभारी एवं एडीआई अहमदाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त से प्रो. मोहित कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि स्टार्टअप हो या बड़ा बिजनेस, वह यदि सही ढंग से रन अप नहीं करता है तो…

