भिण्ड, 24 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शुक्रवार को तहसील गोहद का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित केसों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। तहसील कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। स्टाफ की उपस्थिति, फाइलों का प्रबंधन और जनसुनवाई की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया। कलेक्टर ने पाया कि कई पुराने मामले अनिर्णीत हैं, जिन्हें प्राथमिकता से हल करने के आदेश जारी किए। इसके अलावा, तहसील परिसर की सफाई, रिकार्ड रखरखाव और डिजिटल प्रणाली को मजबूत करने पर बल दिया।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने लोकसेवा केन्द्र गोहद का निरीक्षण कर केन्द्र की सेवाओं, कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सेवाओं की गुणवत्ता, प्रतीक्षा समय और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। कर्मचारियों को तेजी से कार्य निपटाने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। शिकायतों का निवारण सुनिश्चित करने हेतु रजिस्टरों की जांच भी की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


