भिण्ड, 24 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत भिण्ड के सहयोग से वाटर वर्क्स सुभाष चंद्र बोस यूथ क्लब द्वारा हाउसिंग कॉलोनी स्थित इंग्लिश एनडी सर कोचिंग सेंटर में निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसका विषय ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोसÓ रहा। प्रतियोगिता में प्रियांश बरूआ ने प्रथम स्थान, अनुभव जैन ने द्वितीय स्थान तथा प्रगति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, पेन, डायरी एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि शिक्षक नितिन दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत माता के महान सपूत एवं अद्वितीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने बताया कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक (ओडिशा) में हुआ था और उन्होंने भारतीय सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर अपना पूरा जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणादायक मिसाल है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भूपेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि नेताजी का स्पष्ट मत था कि स्वतंत्रता संघर्ष से ही प्राप्त होती है। इसी विचार के साथ उन्होंने आज़ाद हिंद फौज का गठन किया और अंग्रेजी शासन को चुनौती दी। उनका प्रसिद्ध नारा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगाÓ आज भी युवाओं में जोश और ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि नेताजी समानता, आत्मनिर्भरता और न्यायपूर्ण भारत का सपना देखते थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रमला जी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान शॉल भेंट कर किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र उपाध्याय, सचिव हरेन्द्र श्रीवास सहित अनेक पदाधिकारी, सदस्यगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों को जलपान कराया गया, जिसके पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


