भिण्ड, 24 जनवरी। शासकीय कन्या महाविद्यालय भिण्ड में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना, भजन, कविता पाठ, भाषण तथा श्लोकों का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं ज्ञानमय बन गया। कार्यक्रम के दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। छात्राओं ने उनके जीवन, संघर्ष और देशभक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल शर्मा एवं सुधीर कुमार जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने छात्राओं को ज्ञान, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। कार्यक्रम का समन्वय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीक्षा साहू (सहायक प्राध्यापक) ने किया। उन्होंने छात्राओं को बसंत पंचमी के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महत्व से अवगत कराया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
Tuesday, June 23
BREAKING
- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने


