भिण्ड, 24 जनवरी। वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल भिण्ड ने बताया कि गुरुवार को एक वन्यजीव तेन्दुआ की मृत्यु की घटना ग्राम दरूअन के राजस्व क्षेत्र ग्राम पंचायत विण्डवा बीट भदाकुर के समीप वनपरिक्षेत्र अटेर के अंतर्गत प्रकाश में आई। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मप्र भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल के आस-पास छानबीन की गई। पोस्ट मार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों डॉ. शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया (एबीपीओ), डॉ. स्वेदेश थापक (अतिरिक्त उप संचालक), मुकेश सुमन (गौ मैत्री) द्वारा किया गया है। वन्यजीव तेन्दुआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/ भस्मीकरण की कार्रवाई में वन मण्डलाधिकारी ग्वालियर मुकेश पटेल, उप वन मण्डलाधिकारी भिण्ड बहादुर सिंह गौड़, वन परिक्षेत्राधिकारी अटेर कृतिका शुक्ला, तहसीलदार भिण्ड मोहनलाल शर्मा, वार्ड पार्षद रामकिशोर कुशवाह एवं अन्य वन स्टाफ की उपस्थिति में की गई। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।
Wednesday, August 5
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


