– महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज एवं सांसद संध्या राय ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
भिण्ड, 24 जनवरी। गोहद क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल खनेता धाम में आगामी 28 जनवरी से आयोजित होने वाले विशाल आध्यात्मिक समारोह की तैयारियों के संबंध में 1008 महामंडलेश्वर रामभूषण दास महाराज के साथ सांसद संध्या राय ने विस्तृत रूप से चर्चा की। इस अवसर पर भिण्ड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, अन्य विभागों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
सांसद संध्या राय ने आध्यात्मिक समारोह की तैयारी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल से लेकर स्वच्छता एवं महिला एवं पुरुष तथा सुरक्षा पार्किंग पेयजल तथा अन्य व्यवस्थाओं पर पूर्ण रूप से चर्चा की साथ ही। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल के समक्ष पंडाल के पास महिलाओं एवं पुरुषों की अलग-अलग व्यवस्था की जाए, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी भी प्रकार की कोई कठिनाइयां ना हो। सांसद ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से अधिक लगाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की कोई घटनाए ना घटित हो और प्रशासन के अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर अपनी विशेष रूप से नजर रखें। सांसद राय ने संस्कृत विद्यालय विद्यालय के छात्रों के साथ अपने सेल्फी फोटो के साथ उनका उत्साह वरदान बढ़ाया।


