- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस की 77वी वर्षगांठ पर गोहद नगर प्रभात फेरी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत कार्यालय पर जनपद अध्यक्ष कालीचरण सिंह तोमर ने, गोहद नगर पालिका कार्यालय पर अध्यक्ष मंजू माहौर, गोहद एसडीएम कार्यालय पर राजन बी नाडिया ने झंडावंदन किया। इसके साथ ही एंजिल्स प्ले स्कूल गोहद द्वारा परेड निकाली गई, जो पुरानी कचहरी से आरंभ हुई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि गोहद एसडीओपी महेंद्र गौतम ने किया। परेड कमांडर डॉ. गणेश माहौर के सानिध्य मे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन किया गया। इसके साथ…
– तिरंगे के रंग में रंगा संपूर्ण परिसर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन भिण्ड, 27 जनवरी। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड द्वारा शहर के प्रमुख तीर्थ स्थल दिगंबर जैन कीर्तिस्तंभ मंदिर परिसर में भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति के जज्बे से सराबोर इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने 80 सदस्यों से अधिक उपस्थिति के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुनील, बबीता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट मनीष, श्वेता द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान…
भिण्ड, 27 जनवरी। विद्यावती पब्लिक सेंट्रल स्कूल भिण्ड में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस सम्मान, संवेदनशीलता एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में शहीदों के परिवारजनों, विद्यालय के संस्थापक अमित दुबे, विद्यालय के प्राचार्य हरिओम अहमान तथा इंसानियत ग्रुप के संस्थापक अनंत इंसानियत की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य हरिओम अहमान ने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है तथा देश की प्रगति के लिए अनुशासन,…
– दिव्यांगों की आबाज उठाते रहेंगे : कल्लू पठान भिण्ड, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय दिव्यांग संगठन द्वारा नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के जज्बे से सबरोर यह यात्रा न केवल आकर्षण का केन्द्र रही, बल्कि इसने दिव्यांगों की समस्याओं और उनके अधिकारों को भी प्रमुखता से शासन-प्रशासन के सामने रखा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ वृंदावन मैरिज गार्डन से हुआ। डीजे पर बजते देशभक्ति के गीतों के बीच बड़ी संख्या में दिव्यांग साथी नगर के मुख्य मार्गों-कोच तिराहा, मंडी गेट और गणेश चौक से होते हुए झंडा चौक पहुंचे। यहाँ यात्रा…
भिण्ड, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालय महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि वृत्त भिण्ड द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में दबोह विद्युत केन्द्र (लहार संभाग) में पदस्थ विद्युत सहायक (आउटसोर्स) वीरेन्द्र शर्मा को उनके कार्य के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। विद्युत विभाग में पदस्थ वीरेंद्र शर्मा को यह प्रशस्ति-पत्र विशेष रूप से ‘राजस्व वृद्धि’ के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य और अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। विभाग की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने में उनकी सक्रिय भूमिका को उच्च अधिकारियों…
भिण्ड, 27 जनवरी। मालनपुर के समीप संचालित शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम और ‘समृद्धि का मंत्र- आत्मनिर्भर भारत’ थीम के अंतर्गत पूरे जोश व उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। पूरे स्कूल के प्रांगण को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंगों से सजाया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के इतिहास व महत्व से अवगत करवाया। उन्हें बताया गया कि यह दिन हमारे देश के संविधान को लागू होने और भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है। यह आजादी…
भिण्ड, 27 जनवरी। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में गणतंत्र दिवस समारोह सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाया गया है। जिसमें अतिथियों के रूप में सेवानिवृत प्राचार्य हिम्मत सिंह कौरव, कल्याण सिंह कौरव, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह निरंजन, अवधेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर, देवीदयाल महाजन, शिवनारायण कुचिया, रामनिवास चौधरी, बीपी सिंह कौरव, अध्यापिका मनोरमा त्रिपाठी, भुवनेश पुरोहित, ज्ञानेन्द्र चौधरी, धीरज पटेल, विष्णु कौरव, द्वारिका प्रसाद बिलैया, भुवनेश तीतविलासी, दिनेश रजक, महेन्द्र नामदेव इत्यादि मंचासीन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने सरस्वती माता की प्रतिमा एवं महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्प मालाएं चढ़ाकर पूजा अर्चना की, इसके पश्चात पूर्व विधायक…
भिण्ड, 27 जनवरी। आलमपुर नगर परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष महताब सिंह कौरव ने झण्डा फहराया। वहीं पुलिस थाने पर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने झण्डा फहराकर परेड की सलामी ली। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शासकीय हाईस्कूल अरूसी, शासकीय हाईस्कूल रुरई, शासकीय प्राथमिक विद्यालय भड़ेरी सहित आसपास की समस्त शासकीय और अशासकीय संस्थाओं में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। असवार में भी फहराया गया तिरंगा शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल असवार में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सरपंच श्रद्धा त्यागी ने तिरंगा फहराया और बच्चों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस…
– पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता में मिला द्वितीय स्थान भिण्ड, 27 जनवरी। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मॉडल स्कूल भिण्ड के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी कलात्मक प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाल ही में पुलिस लाइन मैदान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं ने भाग लिया था। मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से न केवल दर्शकों का मन मोहा, बल्कि…
भिण्ड, 27 जनवरी। भिण्ड दतिया सांसद संध्या राय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में 28 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सर्व समाज पहुंचकर अपनी हिंदुत्व की भावना को जागृत करे। उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सकल हिन्दु समाज के तत्वाधान में आगामी 28 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे से शा. उमावि क्र.2 में भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित…

