– सीटू प्रतिनिधि मण्डल ने श्रम पदाधिकारी को दिया ज्ञापन
भिण्ड, 24 जनवरी। भारतीयों की जिंदगी खतरे में डालकर विदेशी कंपनियों का मुनाफा कमाना सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू को मंजूर नहीं है। कार्य स्थलों पर श्रमिकों कर्मचारियों की जान को खतरा अधिक है, उन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, क्योंकि एक श्रमिक कर्मचारी की असमय मृत्यु होने से परिवार पर संकट आता है, लेकिन कारखाना भी एक कुशल प्रशिक्षित अनुभवी कर्मचारी से वंचित होने से कारखाना की रीड टूट जाती है। यह मांग सीटू प्रतिनिधि मण्डल ने मालनपुर श्रम पदाधिकारी को ज्ञापन देकर की।
ज्ञापन में कहा गया है कि टेवा कारखाने में घायल तीन श्रमिक अरुण शर्मा, कमल मिश्रा और अजीत श्रीवास्तव को मुआवजा एवं कार्य स्थलों पर सुरक्ष सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू जिला कमेटी भिण्ड मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थिति कारखानों में श्रमिकों को असुरक्षा के बीच काम करने को विवश है, प्रति वर्ष मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में असुरक्षा के कारण श्रमिकों की जीवन भी समाप्त हुए हैं या शारीरिक विकलांग हो जाते हैं। कारखाने में उस समय दुर्घटना हो जाती है जब डिप्टी डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम पदाधिकारी श्रमिकों की सुरक्षा के उपाय बताने वाले थे, उससे पहले ही हुए हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। उक्त घटना की सीटू जिला कमेटी ने प्रबंधन की आलोचना करते हुए प्रतिनिधि मंडल ने श्रम पदाधिकारी के माध्यम से कारखाना प्रबंधक से मांग की गई है। कारखने में घायल श्रमिकों का संपूर्ण इलाज का खर्चा प्रबंधन द्वारा दिया जाए, शारीरिक विकलांग की क्षतिपूर्ती के लिए मुआवजा दिया जाए।
मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थिति कारखानों में श्रमिकों के कार्यस्थलों पर संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जाए, श्रमिक का जीवन सर्वोपरि है, श्रमिकों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले प्रबंधक पर सख्त कानून कार्रवाई की जाए। अगर प्रबंधकों ने घटना से सीख लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और श्रमिक के जीवन से खिलवाड़ करना बंद नहीं किया गया तो श्रमिकों कर्मचारियों की सुरक्षा के हित में सीटू आंदोलन करने के लिए विवश होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी श्रम पदाधिकारी, कारखाना प्रबंधकों एवं प्रशासन की होगी। इस अवसर पर सीटू के जिला कार्यकारणी अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, जिला महासचिव अनिल दौनेरिया, बीरेंद्र सिंह कुशवाहा, मप्र किसान सभा के जिला कार्यकारिणी महासचिव हरगोविंद जाटव, रिंकू गुर्जर, लायकराम कुशवाह, श्रीलाल माहौर, रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।


