- ऐंतहार में चल रही श्रीराम कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता , भगवान श्रीराम जन्म पर हर्ष से झूमा पांडाल
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया
Author: Jagran Today
– उद्यम क्रांति योजना ने दी अरविन्द को आर्थिक आत्मनिर्भरता भिण्ड, 10 जनवरी। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से सेवा और उद्यम स्थापना के लिए युवाओं को ऋण तथा अनुदान का लाभ दिया जाता है। भिण्ड जिले के शहरी क्षेत्र निवासी अरविन्द सिंह बघेल ने उद्यम क्रांति योजना से अपना उद्यम स्थापित किया है। इस संबंध में अरविन्द सिंह ने बताया कि मैं काफी दिनों से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रयास कर रहा था। मुझे उद्योग विभाग जाने पर मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी मिली। मैंने इस योजना के तहत अरविन्द छैना भण्डार के लिए अपना प्रकरण तैयार कराया।…
भिण्ड, 10 जनवरी। केन्द्रीय विद्यालय क्र.4 में एक दिवसीय तनाव मुक्त जीवन राजयोग के द्वारा ब्रह्माकुमारीज विद्यालय द्वारा प्रशिक्षण स्कूल के शिक्षकगणों को दिया गया। जिसमें मुख्य वक्ता गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन रही। जिन्होंने चार बातें बताई- जीवन में सदा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए, दूसरा हर समय मुस्कुराहट को साथ रखना चाहिए, अपने ऊपर और परमात्मा पर पूरा विश्वास होना चाहिए, मन में किसी के लिए नफरत और घृणा नहीं होनी चाहिए। इसी क्रम में सिंगरौली से पधारे ब्रह्माकुमार जीतू भाई ने तोड़ना, मोड़ना और जोड़ना यह तीन शब्द जीवन में शामिल करें। गलत लोगों…
भिण्ड, 10 जनवरी। गोहद थाने में पदस्थ आरक्षक राहुल राजपूत एवं प्रधान आरक्षक संजय दिनकर का विदाई समारोह संपन्न हुआ। प्रधान आरक्षक संजय दिनकर का तबादला गोहद से देहांत थाने के लिए हुआ, वहीं आरक्षक राहुल राजपूत तबादला गोहद से मुरैना के लिए हुआ। शनिवार थाना प्रभारी अभिषेक गौतम ने दोनों को कार्यमुक्त कर विदाई दी। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि तबादला होना एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसका हर किसी कर्मचारी को पालन करना होता है। उक्त आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक ने गोहद में रहकर सराहनीय कार्य किया। वहीं दीगर थानों में भी इसी तरह कार्य करेंगे।…
भिण्ड, 10 जनवरी। मालनपुर में मध्य भारत प्रांत विश्व हिन्दू परिषद मालनपुर कके संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें दीपेन्द्र कटरौलिया को मध्य भारत प्रांत विश्व हिन्दू परिषद के मालनपुर खण्ड में उपाध्यक्ष चुना गया। मालनपुर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया और खण्ड उपाध्यक्ष दीपेन्द्र कटरौलिया ने भी सभी संगठन के पदाधिकारी गण को आश्वासन दिया कि अपना पूरा जीवन हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए समर्पण करता हूं। इस अवसर पर सभी इष्ट मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भिण्ड, 10 जनवरी। 30 मप्र बटालियन एनसीसी भिण्ड के कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ के निर्देशानुसार सांदीपनि शा. उत्कृष्ट उमावि गोहद में एसएससीडी के अंतर्गत नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन की गतिविधि में उच्च माध्यमिक शिक्षक चित्रकांत तिवारी ने व्याख्यान दिया एवं एनसीसी कैडेट्स तथा अन्य छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान, उपप्राचार्य धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, एनसीसी अधिकारी सेकंड अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, विद्यालय का समस्त स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स और अन्य छात्रों ने सहभागिता की।
भिण्ड, 10 जनवरी। समाधान योजना के व्यापक प्रचार प्रसार एवं वसूली हेतु महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि वृत्त भिण्ड अमरेश शुक्ला के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों ने बड़े बकायादारों से संपर्क किया। भिण्ड शहर एवं वितरण केन्द्र ऊमरी के अंतर्गत दो लाख से अधिक राशि के बकायादार 72 उपभोक्ताओं से संपर्क किया एवं 28 बड़े बकायादारों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई। बकायादारों से 4 लाख 54 हजार रुपए की वसूली की गई। मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 के व्यापक प्रचार प्रसार एवं वसूली का अभियान भिण्ड वृत्त अंतर्गत सभी कार्यालय एवं मैदानी स्तर पर निरंतर जारी…
– पुलिस ने एक पक्ष पर किया मामला दर्ज तो दूसरे ने भी दिया आवेदन भिण्ड, 10 जनवरी। लहार थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौराहे के पास दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई है। एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली चलाने की भी बात कही गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी है। साथ ही एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी शिवदत्त उर्फ पप्पन पुत्र हुकुम सिंह राजावत…
– भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि भिण्ड, 10 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के मौ मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर की ताई एवं भारतीय जनता युवामोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जादौन के बड़े सुपुत्र मनीष सिंह जादौन का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवारजनों को ढांढस बंधाकर ईश्वर से आत्मा शांति की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, चंबल संभाग संभागीय प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला,…
– राकेश अचल भारत सरकार देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की सनक में अब देश की शैक्षणिक संस्थाओं के पीछे हाथ धोकर पड़ी है, सरकार की सनक का पहला शिकार बनी है जम्मू के रियासी स्थित श्रीमाता वैष्णोदेवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस। हिन्दू वादी संगठनों के विरोध के बाद भारत के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने गंभीर खामियों का हवाला देते हुए इस संस्थान को दी गई मेडिकल कोर्स एमबीबीएस संचालित करने की अनुमति रद्द कर दी। एनएमसी भारत में मेडिकल शिक्षा और डॉक्टरों के पेशेवर आचरण की निगरानी करता है। लेकिन अब लगता है कि एनएमसी किसी भगवा संगठन…
– म्याना में भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस, पगारा में भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव – म्याना रोड के कायाकल्प को मंजूरी, 70 लाख से बनेगी आधुनिक सड़क गुना, 09 जनवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने म्याना में भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस (12197) और पगारा में भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) के नवस्वीकृत ठहराव का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास की जयघोष के साथ और ट्रेन की सीटी के साथ आज मैं म्याना और पगारा आया हूं। यह केवल एक रेलगाड़ी का ठहराव नहीं, बल्कि इस मिट्टी के विकास और आगे बढ़ते सफर की कहानी है।…

