भिण्ड, 27 जनवरी। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक नियुक्तियां की जा रही हैं, इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विवेक सिंह तोमर के आदेश अनुसार अरविंद दीक्षित छोटे नेता वकील को जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ का जिला भिण्ड की कार्यकारिणी में जिला महामंत्री नियुक्त किया है। साथ ही आशा व्यक्त की कि अरविन्द दीक्षित कांग्रेस अध्यक्ष की भावना के अनुसार जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। अरविंद दीक्षित को जिला महामंत्री बनाए जाने पर बधाई देने वालों में योगेश शर्मा मंडल अध्यक्ष, अनुराग चौधरी, पार्षद वार्ड 2 रामबृजेश दीक्षित, कल्लू ठेकेदार, पार्षद वार्ड 9 रामप्रवेश दीक्षित जेठे, संजू त्रिपाठी, अनुज दीक्षित, सुनील शुक्ला आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

