– कलेक्टर ने जिला मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
भिण्ड, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस-26 जनवरी के जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड में मुख्य अतिथि कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के साथ परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी के मुख्य समारोह में शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े। मुख्य समारोह में परेड की टुकड़ियों ने हर्ष फायर किया। इसके बाद कलेक्टर भिण्ड को परेड की टुकड़ियों में 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर डिविजन (बॉयज), एनसीसी सीनियर डिविजन (गर्ल्स), गाईड दल भिण्ड, स्काउट दल भिण्ड, शौर्य दल भिण्ड एवं पुलिस बैण्ड दल की टुकड़ियों ने सलामी दी। परेड के नेतृत्व में परेड कमाण्डर सूबेदार आदित्य मिश्रा एवं द्वितीय कमान टूआईसी सूबेदार नागेश शर्मा ने संभाली। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर मीना ने परेड के बाद मार्च पास्ट वाली टुकड़ियों के कमाण्डरों से पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने परिचय कराया।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्य समारोह में जिला पंचायत भिण्ड, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान, उद्यानिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग द्वारा मनोहारी एवं आकर्षक झांकियां निकाली गईं। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर मीना ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह अंतर्गत परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम जिला पुलिस बल महिला, द्वितीय जिला पुलिस बल पुरूष एवं तृतीय 17वीं बटालियन एसएएफ भिण्ड को पुरूष्कार के रूप में शील्ड प्रदान की। जूनियर परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम एनसीसी सीनियर डिविजन गर्ल्स, द्वितीय एनसीसी सीनियर डिविजन बॉयज एवं तृतीय स्काउट दल भिण्ड को पुरूष्कार के रूप में शील्ड प्रदान की।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने झांकियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रथम, शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान भिण्ड को द्वितीय एवं उद्यानिकी विभाग भिण्ड को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरूष्कार प्रदान किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शा. महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उमावि को प्रथम, अशा. मॉडल उमावि भिण्ड को द्वितीय एवं सांदीपनि शा. उमावि क्र.2 को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारी, पुलिस एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरूष्कृत किया गया।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल, एसपी डॉ. असित यादव, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, एएसपी संजीव पाठक सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, पत्रकार, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के पदाधिकारी, अधिकारी/ कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और भारी संख्या में शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

